कुल्लू में आज होगी तिरंगा यात्रा

कुल्लू बुधवार को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा की जीत

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Apr 2019 07:43 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 07:43 PM (IST)
कुल्लू में आज होगी तिरंगा यात्रा
कुल्लू में आज होगी तिरंगा यात्रा

जागरण संवाददाता, कुल्लू : बुधवार को मंडी संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी आश्रय शर्मा की जीत सुनिश्चित करने के मद्देनजर मंडी संसदीय कांग्रेस सेवादल कुल्लू में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि तिरंगा यात्रा 24 अप्रैल को सुबह दस बजे रामशिला से चलेगी। इसमें सेवादल के तमाम कार्यकर्ता पूर्ण तौर पर गणवेश में रहेंगे। उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से संबंधित कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस सेवादल व कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश, जिला, ब्लॉक पदाधिकारी व आम कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि सभी पूर्ण गणवेश में प्रात: दस बजे रामशिला कुल्लू के पास अपनी उपस्थिति दर्ज करें। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अनुराग शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित रहेंगे।

chat bot
आपका साथी