बर्फबारी से किसान व बागवान खुश

जागरण संवाददाता, मनाली : पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद किसानों व

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jan 2019 07:50 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jan 2019 07:50 PM (IST)
बर्फबारी से किसान व बागवान खुश
बर्फबारी से किसान व बागवान खुश

जागरण संवाददाता, मनाली : पहाड़ियों और मैदानी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के बाद किसानों व बागवानों के चेहरे खिल गए हैं। इससे ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को भी कुछ चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ है। गर्मियों में देश व दुनिया के सैलानियों को बर्फ के दीदार करवाने वाले रोहतांग दर्रे में छह फुट से अधिक बर्फ की मोटी परत बिछ चुकी है। पहाड़ों पर लगातार हो रही ब़र्फबारी से एक ओर जहां गर्मियों में पानी की कमी नही होगी। वहीं फसलें भी उम्दा होगी। रोहतांग सहित बारालाचा दर्रे व कुंजम पास, ¨शकुला दर्रे सहित समस्त ऊंची चोटियों में हल्की बर्फबारी हो रही है। घाटी में भी बादल छाए है, पहाड़ों पर बर्फ के फाहे गिरने का दौर जारी है। वहीं लाहुल व मनाली घाटी बादलों से ढकी है। बादल छा जाने से ठंड बढ़ा है। हालांकि मनाली की उझी घाटी के लोग अब देव प्रतिबंध के चलते फरवरी अंत तक बगीचों का रुख नही करेंगे लेकिन लगातार हो रही ब़र्फबारी से किसान बागवान खुश है। नेहरुकुंड में बर्फ के बीच पर्यटकों की मस्ती जारी है। पर्यटन नगरी मनाली में इन दिनों नेहरुकुंड स्नो प्वाइंट बना है। सैलानियों को मनाली व आसपास के क्षेत्रों में ही बर्फ के दीदार हो रहे है। यहां सैलानी बर्फ के अनेकों खेलो स्नो स्कूटर, स्नो स्लेज, माउंटेन बाइक, घुड़सवारी जैसी खेलों का आनंद ले रहे हैं। साथ ही फोटोग्राफी कर अपने भ्रमण को यादगार बना रहे है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल जनवरी महीने में सेलानियों की संख्या अधिक देखने को मिली है। बर्फबारी के बाद एक बार फिर सैलानियों का आना जारी हो गया है।

chat bot
आपका साथी