हिमाचल में भारी बर्फबारी से खिले पहाड़, निखरी वादियां

मनाली में बर्फबारी से वादियां निखर उठी हैं, यहां का मालरोड सैलानियों से भर गया है। पर्यटक बर्फीले खेलों का जमकर आनंद उठा रहे हैं।

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jan 2019 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jan 2019 11:52 AM (IST)
हिमाचल में भारी बर्फबारी से खिले पहाड़, निखरी वादियां
हिमाचल में भारी बर्फबारी से खिले पहाड़, निखरी वादियां

मनाली, जेएनएन। पर्यटन नगरी में लगातार हो रही बर्फबारी से पहाड़ खिल उठे हैं और वादियों में निखार आ गया है। गर्मियों में दुनिया के सैलानियों को बर्फ के दीदार करवाने वाले रोहतांग दर्रे में बर्फ के पहाड़ खडे़ हो गए है। रोहतांग दर्रे सहित कुल्लू-मनाली और लाहुल-स्पीति के पहाड़ बर्फ से लद गए है। लाहुल की समस्त घाटी में बर्फबारी से सड़के अवरूद्ध हो गई है जबकि बिजली भी गुल है। कहीं-कहीं पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो गई है। सोलंग और कोठी गांव का मनाली से संपर्क कट गया है। मनाली मंडल में कुछ एक स्थानों को छोड़कर बिजली और पानी सुचारू है।

बुधवार सुबह मौसम थमते ही माल रोड मनाली सैलानियों से भर गया। होटलों से निकलते ही सैलानियों ने होटल के प्रांगण में बर्फ के बीच खूब मस्ती की। सैलानियों ने होटलों से निकलकर माल रोड का भी रूख किया और बर्फ की चांदी का आनंद उठाया। माल रोड के व्यवसायी अतुल और राकेश ने बताया कि बर्फबारी थमने के बाद मनाली माल में सैलानियों का मेला लग गया। दोपहर के समय सैलानियों ने पर्यटक स्थल बाहंग में दस्तक दी और बर्फीली खेलों का आनंद उठाया। पर्यटन स्थलों के बर्फ से लद जाने से मनाली में पर्यटन कारोबार की भी उम्मीद जगी है।

इस साल जनवरी महीने में सैलानियों की आमद अधिक रही है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप ठाकुर ने कहा कि ताजा बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटन कारोबार की उम्मीद बढ़ी है। डीएसपी मनाली शेर सिंह ने बताया कि सैलानियों को नेहरूकुंड तक ही जाने की अनुमति रहेगी। उन्होंने सैलानियों से आग्रह किया कि वे मनाली व आसपास के क्षेत्रों में ही बर्फ का आनंद उठाए।

chat bot
आपका साथी