देवताओं की विदाई के साथ सिराज उत्सव संपन्न

जिला कुल्लू के आनी में चल रहे तीन दिवसीय सिराज उत्सव अराध्य देवता शमशरी महादेव पनेवी नाग कुलक्षेत्र महादेव की विदाई के साथ संपन्न हो गया है। तीन दिनों से चले तीन दिवसीय सिराज उत्सव लवी मेले के समापन अवसर पर सोमवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री तथा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Nov 2019 08:10 PM (IST) Updated:Tue, 05 Nov 2019 06:42 AM (IST)
देवताओं की विदाई के साथ सिराज उत्सव संपन्न
देवताओं की विदाई के साथ सिराज उत्सव संपन्न

संवाद सहयोगी, आनी : जिला कुल्लू के आनी में चल रहे तीन दिवसीय सिराज उत्सव अराध्य देवता शमशरी महादेव, पनेवी नाग, कुलक्षेत्र महादेव की विदाई के साथ संपन्न हो गया है। तीन दिनों से चले तीन दिवसीय सिराज उत्सव लवी मेले के समापन अवसर पर सोमवार को नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री तथा विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। एएचपीएसाईडीसी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव महेश्वर चौहान, पूर्व जिला परिषद सदस्य चांद ठाकुर, मेला कमेटी अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा, चंद्रमोहन सूद भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

मुकेश अग्निहोत्री ने स्थानीय विधायक पर निशाना साधाते हुए कहा कि अपनी ही सरकार में विधायक को मुख्यमंत्री के लिए पत्र लिखना पड़ा। जो किसी शर्म से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पा रहीं है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर जयराम द्वारा पूर्व में आनी विधानसभा क्षेत्र के लिए की गईं घोषणाएं अभी तक पूरी नहीं हो पाई है, जिससे जनता में बेहद रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे को सदन के समक्ष भी उठाएंगे। विधायक टिक्का विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व में छह बार बतौर मुख्यमंत्री रहे उनके पिता राजा वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में प्रदेश में हर क्षेत्र में अथाह विकास हुआ है। मेला कमेटी के अध्यक्ष यूपेंद्र कांत मिश्रा ने मेले के आयोजन की जानकारी दी। इस मौके पर वीसीसी अध्यक्ष संतोष ठाकुर, सेसराम आजाद, रफ्तार ठाकुर, चमन खाची, चांद ठाकुर, पंकज शर्मा, कुलभूषण शर्मा, सतपाल ठाकुर, शिवराज शर्मा, बंसी लाल, एसपी कुक्कू ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, महेंद्र कायथ, चौधरी राम, प्रताप ठाकुर, दयाल, पूर्ण, भगवान दास, प्रकाश चंद, महेंद्र कायथ, देवराज, ओम प्रकाश, उर्मिला देवी, अनूप ठाकुर, सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी