विज्ञान प्रश्नोत्तरी में छाए डीएवी मनाली के विद्यार्थी

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में पांच से सात नवंबर तक चार दिवसीय •िालास्तरीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मेले में डीएवी मनाली के छात्रों का दबदबा विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रहा। प्रतियोगिता में डीएवी मनाली की छात्राएं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Nov 2019 06:52 PM (IST) Updated:Fri, 08 Nov 2019 06:52 PM (IST)
विज्ञान प्रश्नोत्तरी में छाए डीएवी मनाली के विद्यार्थी
विज्ञान प्रश्नोत्तरी में छाए डीएवी मनाली के विद्यार्थी

जागरण संवाददाता, मनाली : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ढालपुर में पांच से सात नवंबर तक चार दिवसीय जिलास्तरीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। इस विज्ञान मेले में डीएवी मनाली के छात्रों का दबदबा विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रहा। प्रतियोगिता में डीएवी मनाली की छात्राएं इशिता और अनुष्क ने वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान और कनिष्ठ वर्ग में निखिल व वर्तिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कुल्लू जिला के कुल 128 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें विज्ञान प्रश्नोत्तरी, एक्टिविटी कॉर्नर, वैज्ञानिक सर्वे रिपोर्ट, मैथ ओलम्पयाड, नाटक प्रतियोगिता व मॉडल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रहे। इस प्रतियोगिता का समापन मुख्यतिथि स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भीम सिंह ने किया। विज्ञान मेले में डीएवी मनाली के छात्रों का दबदबा विज्ञान प्रश्नोत्तरी में रहा। जिसमें डीएवी मनाली की छात्राएं इशिता व अनुष्का ने वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान और कनिष्ठ वर्ग में निखिल व वर्तिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजयी छात्र राज्यस्तरीय विज्ञान मेले में अपना जोहर दिखाएंगे। जिसका आयोजन 13 नवंबर से 16 नवंबर तक जिला बिलासपूर में किया जाएगा। प्रधानाचार्य आरएस राणा ने सभी विजयी छात्रों और विज्ञान अध्यापकों को सराहनीय प्रदर्शन के लिए विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी।

chat bot
आपका साथी