अब हस्तकर्घा उत्पादों का होगा ऊनी नाम से ब्रांड

कुल्लू अब बड़े नामी उत्पादों की तरह हस्तकर्घा उद्योग के बने प्रोडक्टर भी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Mar 2019 07:24 PM (IST) Updated:Wed, 06 Mar 2019 07:24 PM (IST)
अब हस्तकर्घा उत्पादों का होगा ऊनी नाम से ब्रांड
अब हस्तकर्घा उत्पादों का होगा ऊनी नाम से ब्रांड

जागरण संवाददाता, कुल्लू : अब बड़े नामी उत्पादों की तरह हस्तकर्घा उद्योग के बने प्रोडक्टर भी ब्रांड बनेंगे। इसके लिए इस ब्रांड का नाम होगा ऊनी। यह फैसला लंदन में हुई एक फैशन शो के दौरान लिया गया है। इस फैशन शो में हिमाचल प्रदेश से भूट्टिको सहित जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के हस्तकर्घा उत्पादन से संबंधित सोसायटी व डिजाइनर शामिल थे।

भूट्टिको के चेयरमैन सत्य प्रकाश ठाकुर ने बताया कि हस्तकर्घा उत्पादों को बेहतर मार्केट उपलब्ध करवाने के लिए ऊनी नामक ब्रांड से मार्केट में उत्पादन उतारे जाएंगे। इसके लिए एक सोसायटी का गठन होगा। जिसके लिए बैठक का आयोजन आगामी दिनों में दिल्ली में होने जा रहा है।

सत्य प्रकाश ठाकुर ने बताया कि हस्तकर्घा से हजारों लोग जुड़े हैं जिनकी आय का यह सीधा साधन हैं। उन्होंने कहा कि लंदन में हुए फैशन शो में भी भूट्टिको के प्रोक्डट्स को बेहद पंसद किया गया है तथा छठा फैशन शो था जिसमें भूट्टिको ने भाग लिया है। यहां पर अधिकतर उत्पाद भूट्टिको के ही थी। इसी प्लेटफार्म पर हस्तकर्घा के अपने ब्रैंड को लांच करने पर सहमति बनी और उसका नाम ऊनी रखा गया। अब आगामी दिनों में दिल्ली में होने वाली बैठक में सोसायटी का गठन आगामी प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास भुंिट्टकों के माध्यम से प्रदेश के इस हस्तकर्घा उद्योग को ऊंचाइयों तक पहुंचाना है ताकि हमारी संस्कृति के बारे में लोग रू-ब-रू हो सकें। इस साल कमाया 62 लाख 18 हजार 601 रुपये

चेयरमैन सत्य प्रकाश ठाकुर ने कहा कि नोटबंदी आदि के कारण पहले भूट्टिको की सेल हर वर्ष के मुकाबले 2016-17 में 25 प्रतिशत कम हुई थी, लेकिन इस बार हमने इसे पूरा किया है। बताया कि पहले 12 करोड़ 23 लाख, 13 हजार 652 रुपये की सेल हुई थी, लेकिन इस वर्ष 12 करोड़, 66 लाख, 17, 455 रुपये की सेल अब तक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारा शुद्ध लाख 62 लाख 18 हजार 601 रुपये हैं। इस बार ऑडिट केटागिरी में हमें डब्बल ए का रैंक बेहतरीन कार्य के लिए मिला है।

chat bot
आपका साथी