पोषण रैली निकाल किया जागरूक

पोषण माह के अवसर पर बठाहड में बाल विकास परियोजना बंजार के सौन्जय से पोषण रैली का अयोजन किया गया। बंजार विकास खंड के तहत तीर्थन घाटी के बठाहड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ग्रामीण महिलाओं ने पोषण माह रैली में भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 18 Sep 2019 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 19 Sep 2019 06:43 AM (IST)
पोषण रैली निकाल किया जागरूक
पोषण रैली निकाल किया जागरूक

संवाद सहयोगी, गुशैणी : पोषण माह के अवसर पर बठाहड में बाल विकास परियोजना बंजार के सौजन्य से पोषण रैली का आयोजन किया गया। बंजार विकास खंड के तहत तीर्थन घाटी के बठाहड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, ग्रामीण महिलाओं ने पोषण माह रैली में भाग लिया। रैली के माध्यम से सही पोषण के महत्व के बारे जागरूक किया गया। इसमें बंजार आइसीडीएस पर्यवेक्षक मोती राम ठाकुर तथा स्कूल प्रधानाचार्य सुरेश कटोच ने पोषण तत्वों के तथा स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। इस रैली का आयोजन बठाहड स्कूल से बस स्टैंड बठाहड तक किया। रैली में मशियार पंचायत उप प्रधान ठेबा राम ठाकुर व सशक्त महिला केंद्र तुंग की प्रधान लीला ठाकुर सशक्त महिला केंद्र मशियार की उषा देवी व अन्य महिलाओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी