मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में मंगलवार को वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 26 Nov 2019 09:45 PM (IST) Updated:Tue, 26 Nov 2019 09:45 PM (IST)
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, मनाली : अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में मंगलवार को वार्षिक समारोह बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष धनेश्वरी ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने कहा कि इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे बहुत संस्कारित होते हैं तथा पढ़ाई में भी सबसे आगे होते हैं। खेलों में टीमों का राष्ट्रीय स्तर पर खेलना भी बहुत बड़ी उपलब्धि है।

हिमाचल शिक्षा समिति जिला कुल्लू के महामंत्री धर्म सिंह ठाकुर ने कहा कि विद्या भारती ने हिदू जीवन दर्शन के अधिष्ठान पर भारतीय शिक्षा दर्शन का विकास किया है। इसी के आधार पर शिक्षा के उद्देश्य एवं बालक के विकास के संकल्पना निर्धारित की है। प्रधानाचार्य रूम सिंह ठाकुर ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्कूल की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। स्कूल के विद्यार्थियों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अभिभावकों का मन मोहा। कार्यक्रम के अंत मे धनेश्वरी ठाकुर ने मेधावी विद्याथियों को सम्मानित कर विद्यालय के प्रदर्शन को सराहा। टेक चन्द ठाकुर ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। भाजपा महामंत्री ठाकुर दास, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जगदेव ठाकुर, उपाध्यक्ष अजय अबरोल, कोषाध्यक्ष बेलु राम ठाकुर, संकुल समिति के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी