आनी में 120 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें : किशोरी

विधानसभा क्षेत्र आनी में करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से दर्जनों सड़कों का कार्य प्रगति पर है। इन सड़कों का निर्माण तय समय की अवधि में पूरा किया जाएगा। यह बात आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने 4.

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 08:30 PM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 08:30 PM (IST)
आनी में 120 करोड़ रुपये 
से बनेंगी सड़कें : किशोरी
आनी में 120 करोड़ रुपये से बनेंगी सड़कें : किशोरी

संवाद सहयोगी, आनी : विधानसभा क्षेत्र आनी में करीब 120 करोड़ रुपये की लागत से दर्जनों सड़कों का कार्य प्रगति पर है। इन सड़कों का निर्माण तय समय की अवधि में पूरा किया जाएगा। यह बात आनी के विधायक किशोरी लाल सागर ने 4.8 किमी लंबी कंडागई से सौर सड़क के भूमि पूजन के बाद कंडागई क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि आनी क्षेत्र के लिए करीब 85 करोड़ के बजट से आइपीएच की योजनाओं को भी जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा। उन्होंने इस मौके पर शमशर दलाश सड़क के लिए 25 करोड़, रूना जुंडवा सड़क को तीन करोड़ से जहां पक्का करने की बात कही और आनी बश्ता सड़क पर भी अधिकारियों को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

जनसभा के दौरान विधायक किशोरी लाल सागर ने लोअर काथला के लिए भी जल्द ही सड़क सुविधा से जोड़ने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही कंडागई मंदिर के लिए दो लाख रुपये महिला मंडल भवन के लिए भी विधायक ने एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस मौके पर एपीएमसी कुल्लू एवं लाहुल स्पीति के चेयरमेन अमर ठाकुर ने लोगों से सरकार के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के आयोजक ग्राम कमेटी काथला के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, रामकिशन ठाकुर, दिलीप कुमार, जय सिंह, मुकेश कुमार ने अतिथियों को सम्मानित भी किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता पासंग नेगी, एडीओ दलाश राकेश कुमार सहित कई अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी