आइपीए विभाग ने एक साल खराब हैंडपंप की सुध ली

तीर्थन घाटी के गुशैणी में पिछले एक साल से खराब हैंडपंप की आखिरका

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 06:51 PM (IST)
आइपीए विभाग ने एक साल 
खराब हैंडपंप की सुध ली
आइपीए विभाग ने एक साल खराब हैंडपंप की सुध ली

संवाद सूत्र, गुशैणी : तीर्थन घाटी के गुशैणी में पिछले एक साल से खराब हैंडपंप की आखिरकार आइपीएच विभाग ने सुध लेकर इसकी मरम्मत करवा दी है। हैंडपंप ठीक होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। हैंडपंप के खराब होने से क्षेत्र की जनता को पिछले एक साल से पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा था। इसके अलावा स्कूली छात्र भी तीर्थन नदी का मटमैला पानी पीने को मजबूर थे। दैनिक जागरण ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद विभाग हरकत में आया और हैंडपंप की मरम्मत करवाकर जनता की पेयजल की समस्या को दूर किया गया है। ऐलू राम लंबरदार, अमन नेगी, लाल चंद चौहान, रूप लाल, बहादुर ¨सह चौहान, बंजारू राम, विद्या देवी, चंद्रा देवी, ज्वाला ¨सह ने हैंडपंप ठीक होने पर लोगों की पेयजल की समस्या दूर हो गई है। उन्होंने विभाग व दैनिक जागरण का आभार व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी