Himachal Weather Update: बर्फ की चादर से ढका लाहौल और सिस्सू, पर्यटकों का उमड़ा सैलाब; आज कैसा रहेगा मौसम

Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम की मार से अभी भी निजात नहीं मिली है। अप्रैल माह में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। ऐसे में जहां एक ओर लोगों के लिए मुश्किल बन रही हैं। वहीं पर्यटक भारी संख्या में लाहौल स्पीति पहुंच रहे हैं। पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने से लाहौल घाटी के पर्यटन कारोबारी भी खुश हैं

By Prince Sharma Edited By: Prince Sharma Publish:Fri, 05 Apr 2024 08:15 AM (IST) Updated:Fri, 05 Apr 2024 08:15 AM (IST)
Himachal Weather Update: बर्फ की चादर से ढका लाहौल और सिस्सू, पर्यटकों का उमड़ा सैलाब; आज कैसा रहेगा मौसम
Himachal Weather Update: बर्फ की चादर से ढका लाहौल और सिस्सू

जागरण संवाददाता, मनाली। Himachal Weather Update: प्रदेश में धूप खिलने से गर्मी तेवर दिखाने लगी है। ऊना, बिलासपुर, सुंदरनगर, कांगड़ा, मंडी, चंबा और नाहन में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। केलंग में सबसे कम तापमान -1.8 डिग्री सेल्सियस है। हिमपात से प्रदेश में तीन एनएच सहित 170 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।

इन्हें खोला जा रहा है। पांवटा साहिब के बाद नाहन और धर्मशाला में न्यूनतम तापमान अधिक दर्ज किया जा रहा है। पांवटा साहिब का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, देहरा गोपीपुर का 16, धौलाकुआं का 15.4 और धर्मशाला का 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना में अधिकतम तापमान में एक से 4.8 डिग्री तक का अंतर दर्ज किया गया है।

लाहौल और सिस्सू में जुड़े पर्यटक

बर्फ के दीदार को मनाली के पर्यटन स्थल धुंधी सहित लाहौल के पर्यटन स्थल सिस्सू में पर्यटकों का मेला लग गया है। सिस्सू के बहाल होते ही हर रोज वहां पहुंचने वाले पर्यटकों की आमद बढ़ने लगी है। पर्यटन कारोबार के गति पकड़ने से लाहौल घाटी के पर्यटन कारोबारी भी खुश हैं। गत दो तीन दिन से पर्यटक अब रात को भी लाहौल घाटी के होटलों में रुकने लगे हैं। सिस्सू सहित जिस्पा पर्यटकों से चहकने लगा है। अटल टनल के समीप स्थानीय युवाओं ने नया पर्यटन स्थल विकसित किया है। यहां भी सिस्सू की तरह बर्फ की मोटी परत बिछी हुई है। वीरवार को सिस्सू पहुंचने वाले पर्यटकों की आमद पांच सौ के पार हो गई।

हालांकि अधिकतर पर्यटकों ने अटल टनल के साउथ पोर्टल में धुंधी मैदान में ही बर्फ का आनंद लिया। कुछ पर्यटकों ने अटल टनल के नार्थ पोर्टल में दस्तक दी और दिन भर खिली धूप के बीच बर्फ की खेलों का आनंद लिया। लाहौल के पर्यटन कारोबारी दोरजे व टशी ने बताया कि वीरवार को लगभग पांच सौ पर्यटक वाहन सिस्सू पहुंचे।

उन्होंने बताया कि सिस्सू के बहाल होने के बाद हर रोज पर्यटकों की आमद में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने बताया कि वीरवार को पर्यटकों ने लाहौल के पर्यटन स्थलों में घूमने का आनंद लिया। एसपी लाहौल स्पीति मयंक चौधरी ने बताया कि पर्यटक लाहौल घाटी में घूमने का आनंद ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी पर्यटन स्थल पर्यटकों के लिए बहाल हो गए हैं।

आज कैसा रहेगा मौसम

आज का मौसम आज का मौसम प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर बादलों के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है। 

chat bot
आपका साथी