देवमिलन देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जागरण संवाददाता केलंग वीरवार को शाशिन में राजा घेपन के दर्शन करने के लिए आस्था की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 08:33 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 08:33 PM (IST)
देवमिलन देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
देवमिलन देखने उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जागरण संवाददाता, केलंग : वीरवार को शाशिन में राजा घेपन के दर्शन करने के लिए आस्था की भीड़ देखने को मिली। कारकूनों ने सभी श्रद्धालुओं को बारी-बारी से देवता के दर्शन करवाए। पुलिस ने मास्क न पहनने वालों पर शिकंजा भी कसा। घेपन राजा की माता की छड़ी केवग स्थित देवस्थल में पूजा अर्चना के बाद सजाई गई और बेटे से मिलने शाशिन रवाना हुए। मां जंगड्रूल के रातील पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया और साथ में रातील के देवता भी घेपन से मिलने शाशिन पहुंचे। मां की छड़ी को राजा घेपन के गूर द्वारा घेपन के रथ के साथ जोड़ा गया। 11 बजे के करीब राजा घेपन का रथ रोपसंग के लिए रवाना हुआ। रथ के पीछे-पीछे आस्था लिए हजारों लोग भी रोपसंग देवी बोटी के दर्शन को पहुंचे। राजा घेपन के कारदार जगदीश ने बताया कि गुंचलिग में सभी देवी देवता रात को रुकेंगे। देवमिलन स्थल से दूर पुलिस का पहरा रहेगा। राजा घेपन कमेटी के अध्यक्ष पूर्णचंद शाशनी ने बताया कि कोविड-19 के चलते श्रद्धालुओं को गुंचलिग देव मिलन स्थल से दूर ही देवताओं के दर्शन करने होंगे।

chat bot
आपका साथी