लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार : धूमल

जागरण संवाददाता, कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजप

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 07:04 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 07:04 PM (IST)
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार : धूमल
लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार : धूमल

जागरण संवाददाता, कुल्लू : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा तैयार है और भाजपा प्रदेश की चारों सीटों को जीताकर केंद्र में मोदी की सरकार बनाएगी। राजनीतिक गठजोड़ को लेकर उनका कहना था कि वह एक व्यक्ति विशेष के लिए नहीं, बल्कि भाजपा संगठन के लिए काम करते हैं। लोकसभा चुनाव में भी संगठन के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में केंद्र सरकार ने कई लाभकारी योजनाओं को चलाया हुआ है।

धूमल ने शुक्रवार को कुल्लू के शाढ़ाबाई में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अभी स्थापित हो रही है और नई सरकारों को स्थापित होने में कुछ समय लगता है। सरकार ने अभी तक जिन योजनाओं की घोषणा की है, उनके लागू होने के बाद आम जनमानस को काफी लाभ होगा। उन्होंने पूर्व कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा कि उन्होंने सत्ता में आने के बाद मात्र झूठे केस बनाने में ही पूरे पांच साल निकाले, उन केसों की जांच हुई सारे आरोप निराधार साबित हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के फोरलेन प्रभावितों को उनके हक मिलने चाहिए, प्रदेश सरकार इस दिशा में सकारात्मक कदम भी उठा रही है। धूमल ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों पर कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार को आम जनता के लिए कोई रास्ता निकालकर राहत प्रदान करनी चाहिए।

उन्होंने अपने पिता की अस्थियां लेकर मनाली आई अटल बिहारी वाजपेयी की पुत्री नमिता से भी वापस जाते समय भुंतर एयरपोर्ट पर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की कमी खल रही है।

chat bot
आपका साथी