देवता दियारी ठाकुर ने किया देवालय की ओर प्रस्थान

तीर्थन घाटी के ¨तदर गांव में अपने पांच दिवसीय प्रवास के बाद देवता दियार

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 05:10 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 05:10 PM (IST)
देवता दियारी ठाकुर ने किया देवालय की ओर प्रस्थान
देवता दियारी ठाकुर ने किया देवालय की ओर प्रस्थान

संवाद सहयोगी, गुशैणी : तीर्थन घाटी के ¨तदर गांव में अपने पांच दिवसीय प्रवास के बाद देवता दियारी ठाकुर त्रिजुगी नारायण ने देवालय दियार की ओर प्रस्थान किया। ¨तदर गांव के देवता लक्ष्मी नारायण अपने भाई से मिलने के लिए काफी उत्सुक थे। गांव सहित क्षेत्र की जनता भी इस ऐतिहासिक मिलन को लेकर काफी समय से इंतजार कर रही थी। देवता त्रिजुगी नारायण के कारदार हेम राज शर्मा, लक्ष्मी नारायण के कारदार नरोत्तम ठाकुर का कहना है कि दो भाईयों का मिलन मानव कल्याण के लिए फलदायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि दियार गांव के देवता तीन दिन का पैदल सफर करके ¨तदर गांव पहुंचे और यहां पर पांच दिन तक हारियानों संग जनता को सुख-शांति का आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी