लाहुल के शकोली नाले में आया ग्लेशियर

लाहुल में मायड़ घाटी के शकोली नाले में ग्लेशियर आने से केलंग डिपो की बस फंस गई है

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 06:17 PM (IST)
लाहुल के शकोली नाले में आया ग्लेशियर
लाहुल के शकोली नाले में आया ग्लेशियर

जागरण संवाददाता, केलंग : लाहुल में मायड़ घाटी के शकोली नाले में ग्लेशियर आने से केलंग डिपो की हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस फंस गई है। सोमवार दोपहर बाद बस उदयपुर से करपट गई थी। वहां से वापसी के के समय शकोली नाले में ग्लेशियर आने से वही फंस गई। हालांकि जब ग्लेशियर आया तो नाले को कोई पार नहीं कर रहा था। ऐसे में जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ है। ग्लेशियर आने से पहले चालक ने बस को सुरक्षित खड़ा कर दिया। उसके बाद सवारियों उदयपुर लौट आए।

उधर, ग्लेशियर आने से मायड़ घाटी का उदयपुर से संपर्क कट गया है। लाहुल घाटी में तीन से चार इंच तक ताजा हिमपात हुआ है। चंद्रा घाटी, तोत वैली, गाहर वैली, पटन वैली और मायड़ वैली बर्फ की चांदी से चमक उठी है। हालांकि बर्फ अधिक नहीं है लेकिन वाहन फिसलने होने के डर से एचआरटीसी ने भी अपनी बस सेवा बंद कर दी है। रोहतांग दर्रे में भी हिमपात होने से केलंग और कुल्लू के बीच बस सेवा ठप है। मंगलवार को लाहुल घाटी में बर्फ के फाहे गिरने का क्रम जारी रहा। इस कारण लोग सारा दिन घरों में ही दुबके रहे। लगातार हो रही बर्फबारी से लाहुल घाटी में ग्लेशियर गिरने की आशंका भी बढ़ गई है।

मायड़ के शकोली नाले में ग्लेशियर आने से बस फंस गई है। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बस चालक सहित सभी सवारियां सुरक्षित हैं। लाहुल घाटी में बस सेवा अभी भी बंद है। मौसम साफ होते ही बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। मंगल चंद मनेपा, आरएम, एचआरटीसी केलंग

chat bot
आपका साथी