पंचायत प्रतिनिधियों को क्षय रोग की दी जानकारी

स्वास्थ्य विभाग आनी ने शनिवार को पंचायत समिति सभागार में मुख्यमंत्री क्षय रोग

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Nov 2018 05:43 PM (IST) Updated:Sat, 03 Nov 2018 05:43 PM (IST)
पंचायत प्रतिनिधियों को क्षय रोग की दी जानकारी
पंचायत प्रतिनिधियों को क्षय रोग की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, आनी : स्वास्थ्य विभाग आनी ने शनिवार को पंचायत समिति सभागार में मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. नरेश चंद और बीएमओ आनी डॉ. ज्ञान ठाकुर ने की। कार्यशाला में प्रधानों, उपप्रधानों व सचिवों को क्षय रोग और मुख्यमंत्री क्षय रोग निवारण योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्षय रोग के लक्षण होने पर व्यक्ति फौरन नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर अपने बलगम की जांच और एक्स-रे करवाए। क्षय रोग होने पर चिकित्सक की सलाह लेकर इसके पूर्ण उपचार को अपनाएं। डॉ, नरेश चंद व ज्ञान ठाकुर ने प्रधानों, उपप्रधानों व सचिवों का आह्वान किया कि देश को टीबी रोग से मुक्त करने के लिए वे अपने अपने पंचायत क्षेत्र के लोगों को इस रोग की जानकारी लोगों को दें। इस अवसर पर बीडीओ विद्या ठाकुर, स्वास्थ्य शिक्षक मोहर ¨सह, मनसा राम, कुलभूषण ठाकुर, अर्जुन ¨सह, सदर पंचायत के प्रधान उत्तम ठाकुर तथा प्रधान संघ के अध्यक्ष कृष्ण ठाकुर आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी