खेगसू सब्जी मंडी में जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगी सेब बिक्री

संवाद सहयोगी आनी कोरोना संकट में सेब उत्पादकों को घबराने की जरूरत नहीं है। सेब बे

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Jun 2020 05:05 PM (IST) Updated:Fri, 12 Jun 2020 06:23 AM (IST)
खेगसू सब्जी मंडी में जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगी सेब बिक्री
खेगसू सब्जी मंडी में जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू होगी सेब बिक्री

संवाद सहयोगी, आनी : कोरोना संकट में सेब उत्पादकों को घबराने की जरूरत नहीं है। सेब बेचने और खरीदने की सभी तैयारियां खेगसू स्थित फल एवं सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन ने पूरी कर ली हैं। फल एवं सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक वीरवार को प्रधान ज्ञान ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन जुलाई के पहले सप्ताह में ही सेब की खरीदारी और बिक्री शुरू कर देगी। सेब की खरीदारी और बेचने का समय सुबह नौ से शाम छह बजे तक तय किया गया है।

प्रधान ज्ञान ठाकुर व सचिव लीला चंद शर्मा ने बताया कि हर साल खेगसू सब्जी मंडी से आनी, मंडी, शिमला, किनौर के सेब उत्पादकों की लाखों पेटियों की खरीदारी और बिक्री कर देश की विभिन्न फल मंडियों के लिए भेजी जाती हैं। सेब सीजन शुरू होने से पहले खरीदारों, लेबर, पैकरों को बुला लिया गया है। जिन्हें 14 दिन क्वारंटाइन पर रखा जाएगा। जबकि अन्य राज्यों से आने वाली गाड़ियों और सब्जी मंडी को बार-बार सैनिटाइज किया जाएगा।

बैठक में एसोसिएशन चेयरमैन कर्मचंद, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, योगेश वर्मा, राकेश वर्मा, संजय शर्मा, महेंद्र ठाकुर, आशीष कटोच, मिटू कायथ, प्रवेश चौहान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी