भूटान में सम्मानित होंगे हिमालय के लिए काम करने वाले

केयर हिमालय संस्था हिमालय क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को भूटान में सम्मानित करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 06:23 AM (IST)
भूटान में सम्मानित होंगे हिमालय के लिए काम करने वाले
भूटान में सम्मानित होंगे हिमालय के लिए काम करने वाले

जागरण संवाददाता, कुल्लू : केयर हिमालय संस्था हिमालय क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले लोगों को भूटान में सम्मानित करेगी। इसके लिए छह लोगों का चयन किया गया है, जो हिमालय क्षेत्र में समाजसेवा या अन्य गतिविधियों में कार्यरत हैं। इस बारे में जानकारी देते संस्था के अवार्ड कमेटी के चेयरमैन एमपी सूद, विवेक शर्मा, एडवाइजर शिवानी ठाकुर, सचिन सूद सचिव, अनुराग पार्थी और सीताराम ने बताया कि केयर हिमालय देश-विदेश खासकर हिमालयी क्षेत्रों में पड़ने वाले देशों के ऐसे लोगों से संपर्क कर रही है जो किसी न किसी रूप में हिमालय के संरक्षण या अन्य सामाजिक कार्यो से जुड़े हैं। ऐसे लोगों को भूटान में 27 नवंबर को होने वाले वाले कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वालों में सांगे शेरिग निवासी अरुणाचल, विक्रम शर्मा निवासी दिल्ली, लाहुल-स्पीति ईको टूरिज्म सोसायटी, डॉ. शेर सिंह शिमला, दोर्जी वांगचुक भूटान और ओम प्रकाश ठाकुर बंजार (कुल्लू) शामिल हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग किसी न किसी रूप में हिमालय क्षेत्र या पहाड़ी संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए काम कर रहे हैं। इनके कार्यो को देखते हुए ही इनका चयन अवार्ड के लिए किया गया है। संस्था ने इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के ऐसे बुजुर्गो का भी चयन किया है जिन्होंने न तो कभी रेलगाड़ी में सफर किया और न हवाई जहाज में। इन लोगों को भी भूटान ले जाकर अन्य देशों की संस्कृति से रू-ब-रू करवाया जाएगा। विवेक शर्मा ने बताया कि हिमालय केयर पत्रिका का वार्षिक अंक भी जल्द ही आ रहा है। साथ ही संस्था अब इस क्षेत्र में जुड़े अन्य लोगों से संपर्क साध रही है। हमारा प्रयास है कि हिमालय के संरक्षण के लिए या सामाजिक कार्यो के लिए काम कर रहे लोगों तक पहुंचा जाए।

chat bot
आपका साथी