वन रक्षा कमेटी भाटग्रां ने किया पौधरोपण

मनाली : देवगढ़ पंचायत के अंतर्गत वन रक्षा कमेटी भाटग्रां व डोहलूनाला ने देवगढ़ पंचायत के महिला मंडल

By Edited By: Publish:Mon, 20 Feb 2017 05:28 PM (IST) Updated:Mon, 20 Feb 2017 05:28 PM (IST)
वन रक्षा कमेटी भाटग्रां 
ने किया पौधरोपण
वन रक्षा कमेटी भाटग्रां ने किया पौधरोपण

मनाली : देवगढ़ पंचायत के अंतर्गत वन रक्षा कमेटी भाटग्रां व डोहलूनाला ने देवगढ़ पंचायत के महिला मंडल और युवक मंडल सहित दोहलुनाला के समीप कैं¨पग साइट में पौधरोपण किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री एवं जिला परिषद सदस्य धनेश्वरी ठाकुर और अनीता ठाकुर मौजूद रहें। बीडीसी सदस्य विमला देवी ने बताया कि हर वर्ष गांववासी पौधरोपण करते हैं। कमेटी के प्रधान चंद्रकुमार ने कहा कि गांववासियों के भरपूर सहयोग से इस क्षेत्र को हरा भरा रखने में मदद मिलती है। पंचायत प्रधान तनुजा देवी ने पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया और श्मशानघाट के पास निर्मित होने वाले वर्षाशालिका और स्टोर का काम भी प्रारंभ किया। धनेश्वर ठाकुर ने कहा कि वन रक्षा कमेटी डोहलुनाला वन सरंक्षण की दिशा में सही काम कर रही है। इस अवसर उपप्रधान नरोत्तम ठाकुर, कमेटी सचिव मेहर चंद नेगी, युवक मंडल प्रधान लालचंद, कुंदन, नरेंद्र ठाकुर, महिला मंडल प्रधान जुवी देवी, चंद्रू देवी, भुवनेश ठाकुर, अतुल सूद, शिव चंद ठाकुर, चुनी लाल, जीतराम ठाकुर, चामी देवी व मुरतू देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी