युवा कांग्रेस ने पालमपुर में किया प्रदर्शन

युवा कांग्रेस पालमपुर के कार्यकर्ताओं ने पांच विधायकों के निलंबन के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 09:57 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 09:57 PM (IST)
युवा कांग्रेस ने पालमपुर में किया प्रदर्शन
युवा कांग्रेस ने पालमपुर में किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, पालमपुर : युवा कांग्रेस पालमपुर के कार्यकर्ताओं ने पांच विधायकों के निलंबन के विरोध में मंगलवार को शहर में शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन किया। गांधी मैदान में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अनुराग नरयाल ने सरकार को चेताया कि अगर निलंबन वापस न लिया तो सड़क पर उतरेंगे।

ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष त्रिलोक चंद ने कहा कि प्रदेश सरकार विपक्ष के सवालों से बचने के लिए गुंडागर्दी पर उतारू है। इस मौके पर युकां उपाध्यक्ष रणजीत सिंह, पूर्व युकां अध्यक्ष अमित शर्मा, जिला महासचिव एनएसयूआइ कुशल, परिसर अध्यक्ष सचिन, सेवादल अध्यक्ष अशोक चौधरी, युवा सेवादल अध्यक्ष जिला कांगड़ा संतोष ठाकुर, इंद्र पाल, जिला महासचिव युवा सेवादल, दविदर कपूर, आशीष कुमार, रविदर कपूर, नीरज, जोनी, अंकु, कार्तिक कपूर, वीरेंद्र भाटिया, अंकुश कुमार, प्यार चंद, संजीव ठाकुर, लक्की, गोपाल, दामन, रोशन चौधरी मौजूद रहे।

-------------

केंद्र सरकार की वजह से महंगाई चरम पर : सुरेंद्र

संवाद सहयोगी, जसवां परागपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने कहा कि केंद्र सरकार चंद पूंजीपतियों के हाथों में खेल रही है। डाडासीबा में महंगाई तथा केंद्र की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के पुतले जलाए। केंद्र सरकार किसानों का अपमान कर रही है। महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। 2022 के चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

----------------

रघुबीर की नियुक्ति पर बाली ने हाईकमान का आभार जताया

जागरण संवाद केंद्र, कांगड़ा : प्रदेश कांग्रेस महासचिव रघुबीर सिंह बाली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव और बंगाल की जिम्मेदारी देने पर जीएस बाली ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि रघुबीर ने यह मुकाम अपनी मेहनत के बलबूते और हमेशा सत्ता से ज्यादा संगठन को तरजीह देने की भावना से हासिल किया है। उम्मीद है वह पार्टी को मजबूत करेंगे। इसके लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं का धन्यवाद करते हैं।

chat bot
आपका साथी