युवा क्रांति यात्रा का होगा भव्य स्वागत

कांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा के देहरा आगमन को लेकर डाडासीबा में रविवार को प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव ¨रपल चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें विशेष तौर पर पूर्व कामगार एवं कर्मचारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष सुरेंद्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jan 2019 06:16 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jan 2019 06:16 PM (IST)
युवा क्रांति यात्रा का होगा भव्य स्वागत
युवा क्रांति यात्रा का होगा भव्य स्वागत

संवाद सूत्र, डाडासीबा : कांग्रेस की युवा क्रांति यात्रा को लेकर डाडासीबा में रविवार को प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव ¨रपल चौधरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें विशेष तौर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य सुरेंद्र ¨सह मनकोटिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने यात्रा की तैयारी के लिए रूपरेखा बनाई। मनकोटिया ने बताया यात्रा में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद यादव, उपाध्यक्ष श्रीनिवास, राष्ट्रीय प्रभारी युवा कांग्रेस कृष्णा अल्हा बरु, प्रदेशाध्यक्ष मनीष ठाकुर व प्रदेश प्रभारी जगदेव गागा उपस्थित रहेंगे। यात्रा सोमवार को देहरा के हनुमान चौक पहुंचेगी। इसमें देहरा हलके के अलावा जसवां परागपुर के करीब 400 कार्यकर्ता शामिल होंगे। बाद में यात्रा ¨चतपूर्णी से होते हुए ऊना पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य भाजपा की जनविरोधी नीतियों को उजागर करने के साथ बेरोजगारी, महंगाई के मुद्दों को जनता के बीच ले जाना है।  

chat bot
आपका साथी