हाई वोल्टेज लाइन से बांस टकराने से युवक की मौत, लुधियाणा में कांगड़ा के युवक की हत्या

लंबागांव पंचायत के तहत कुटबल्ला गांव में शुक्रवार सायं एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 04 Apr 2020 07:54 AM (IST) Updated:Sat, 04 Apr 2020 07:54 AM (IST)
हाई वोल्टेज लाइन से बांस टकराने से युवक की मौत, लुधियाणा में कांगड़ा के युवक की हत्या
हाई वोल्टेज लाइन से बांस टकराने से युवक की मौत, लुधियाणा में कांगड़ा के युवक की हत्या

जयसिंहपुर, जेएनएन। लंबागांव पंचायत के तहत कुटबल्ला गांव में शुक्रवार सायं एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। साहिल सैनी पिता जसवंत सैनी व भाई के साथ सुगड़ी बाग में खेतों में सब्जियों के ऊपर शेड बना रहा था। साहिल व उसका भाई दो दिन पहले काटे गए बांस लेने गए थे। साहिल वापस आ रहा था तो बांस झाड़ियों में फंस गया। उसने बांस को जोर से खींचा तो झाड़ियों से छूटकर ऊपर की ओर हो गया। बांस खेतों के ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन से टकरा गया। बांस हरा होने के कारण साहिल को झटका लगा और वह बेहोश हो गया। पिता व भाई ने उसे वहां से उठाया और चिलाने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और साहिल को सिविल अस्पताल जयसिंहपुर पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस थाना लंबागांव के एएसआइ गुलशन रांगड़ा, हैड कांस्टेबल रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के स्वजनों के बयान दर्ज किए। एसएचओ रूप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पालमपुर भेज दिया है। साहिल ने आइटीआइ कोर्स किया था। उसकी मौत से गांव में शोक का माहौल है।

कांगड़ा के युवक की हत्या

पुलिस थाना लुधियाणा के तहत चपकी गांव में स्थित शराब ठेके पर कर्मचारी की देर रात हत्या कर दी गई। कांगड़ा निवासी रमेश चंद चपकी गांव में ठेके पर शराब बेचता था। कफ्यरू लगने से वह तीन दिन से ठेके में ही रह रहा था। देर रात ठेके का इंचार्ज वहां आया तो उसने बाहर से ताला लगा था। उसने ताला तोड़कर अंदर देखा तो रमेश चंद लहूलुहान पड़ा था। उसने थाना सदर पुलिस को सूचना दी। एसएचओ जगदेव सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा है। रमेश चंद के सिर व मुंह पर गंभीर चोटों के निशान थे। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। ठेके के आसपास के लोगों ने बताया कि वीरवार रात कुछ लोग यहां आए थे।

chat bot
आपका साथी