विधायक का धरना देने का फैसला दर्शा रहा नाकामी : गोमा

पूर्व विधायक याद¨वद्र गोमा ने जय¨सहपुर के विधायक र¨वद्र धीमान की ओर से प्रदेश सरकार की नीतियों व सरकार के खिलाफ धरने के फैसले की कड़ी ¨नदा की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:15 PM (IST)
विधायक का धरना देने का फैसला दर्शा रहा नाकामी : गोमा
विधायक का धरना देने का फैसला दर्शा रहा नाकामी : गोमा

संवाद सहयोगी, पालमपुर : पूर्व विधायक यादविंदर गोमा ने जय¨सहपुर के विधायक र¨वद्र धीमान की ओर से प्रदेश सरकार की नीतियों व सरकार के खिलाफ धरने के फैसले की कड़ी ¨नदा की है। यादविंदर गोमा ने कहा कि कांग्रेस एक साल से कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाती रही है। क्षेत्र में अपराधों का ग्राफ बढ़ा है, जबकि नशे का कारोबार फल-फूल रहा है। सरकार कुछ नहीं कर पा रही है। मजबूरन मौजूदा विधायक ने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देने का निर्णय लिया है। कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरोटी पुल पर क्रशर बंद कराया था, मगर सरकार बदलते ही चंद महीनों में भाजपा सरकार ने इसे चलाने की मंजूरी दे दी। विधायक का अपनी ही सरकार तथा माफिया के खिलाफ धरना देना विधायक की नाकामिया दर्शाता है और सरकार के विरुद्ध धरना देना, सरकार में उनकी मजबूरी को दर्शाता है।

chat bot
आपका साथी