सफाई कर रही मह‍िलाओं पर जा ग‍िरी कार, दो महिलाएं घायल, एक की मौत

पंजाब ह‍िमाचल की सीमा में मीलवां के नजदीक एक सड़क हादसे में एक मह‍िला की मौत हो गई, जबक‍ि दो मह‍िलाएं घायल हो गईं।

By Edited By: Publish:Wed, 10 Oct 2018 10:49 PM (IST) Updated:Thu, 11 Oct 2018 10:49 PM (IST)
सफाई कर रही मह‍िलाओं पर जा ग‍िरी कार, दो महिलाएं घायल, एक की मौत
सफाई कर रही मह‍िलाओं पर जा ग‍िरी कार, दो महिलाएं घायल, एक की मौत

जेएनएन, डमटाल। बुधवार शाम को मीलवा में एक सड़क दुर्घटना में तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई। आरोपित कार चालक सांबा से परिजनों से मिलने मुकेरियां गया हुआ था और वापसी पर कार में जैसे ही मिलवां गांव से व्यास पुल के पास पहुंचा तो सामने से अचानक एक व्यक्ति सड़क के बीच आ गया, जिसे बचाने के लिए चालक ने अचानक ब्रेक लगाई और कार पलटकर डिवाइडर पर जा चढ़ी।

डिवाइडर पर साफ -सफाई कर रही तीन महिला मजदूर को चपेट में ले लिया। कार चालक सुरक्षित है। घायल महिलाओं को सिविल अस्पताल मुकेरिया पहुंचाया गया, जहां 45 वर्षीय प्रीति देवी पत्‍‌नी विजय कुमार निवासी गांव तमोता, तहसील इंदौरा ने दम तोड़ दिया। 50 वर्षीय मीतो पत्‍‌नी पीटर मसीह व 60 वर्षीय प्रकाशो पत्‍‌नी तरसेम मसीह गांव जंडवाल, पंजाब दोनों सिविल अस्पताल मुकेरिया में उपचाराधीन हैं।

यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस चौकी डमटाल के प्रभारी कुलभूषण गुलेरिया टीम सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस घायल महिलाओं के बयान लेने मुकेरिया अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

कांगड़ा की अन्‍य खबरों के ल‍िए यहां क्‍लिक करें:

chat bot
आपका साथी