विंटर कार्निवाल: मनाली में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड में सुंदरियों ने स्‍टेज पर दिखाई अदाएं, देखिए तस्‍वीरें

Winter Carnival Manali विंटर कार्निवाल मनाली का आकर्षण रहने वाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता के राउंड में प्रतिभागियों ने बाहर हो रही बर्फबारी के बीच स्‍टेज पर कैटवाक किया। देशभर की सभी 25 सुंदरियों ने भाग लिया। मनाली की जसप्रीत कौर गुलहटी प्रवीण वर्मा निर्णायक की भूमिका निभा रही हैं।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 05 Jan 2022 11:10 AM (IST) Updated:Wed, 05 Jan 2022 12:15 PM (IST)
विंटर कार्निवाल: मनाली में बर्फबारी और कड़ाके की ठंड में सुंदरियों ने स्‍टेज पर दिखाई अदाएं, देखिए तस्‍वीरें
विंटर क्वीन प्रतियोगिता के राउंड में प्रतिभागियों ने बाहर हो रही बर्फबारी के बीच स्‍टेज पर कैटवाक किया।

मनाली, जागरण संवाददाता। Winter Carnival Manali, विंटर कार्निवाल मनाली का आकर्षण रहने वाली विंटर क्वीन प्रतियोगिता के राउंड में प्रतिभागियों ने बाहर हो रही बर्फबारी के बीच स्‍टेज पर कैटवाक किया। देशभर की सभी 25 सुंदरियों ने भाग लिया। मनाली की जसप्रीत कौर गुलहटी, प्रवीण वर्मा और मिसेज इंडिया रह चुकी कल्पना ठाकुर निर्णायक की भूमिका निभा रही हैं। मनु रंगशाला में कार्निवाल के तीसरे दिन आयोजित हुई विंटर क्वीन के पहले राउंड में शरद सुंदरियों ने कैटवाक किया। शरद सुंदरियों के मनु रंग शाला में आते ही दर्शक दीर्घा सीटियों से गूंज उठी। एक एक करके सभी सुंदरियों ने मनु रंग शाला में  कैट वाक करते हुए अपनी अदाएं दिखाईं।

प्रतिभागी अक्षी धर्मा, आकांक्षा ठाकुर, अमीषा, आंचल, अंजली शर्मा, आशिमा, भारती, दामिनी भारद्वाज, देवयानी, इशिता कश्यप, कविता, कोमल, मर्दलिनी, मेघना, मोनिका, नेहा, निकिता, ओजस्वी, परी, सेजल, स्टॉफी, सुमन, तान्या, ताप्ती ठाकुर और टीना पहले राउंड में भाग लेंगी।

विंटर कार्निवाल की विंटर क्वीन उप समिति प्रभारी ईशा ठाकुर ने कहा कि कार्निवाल के तीसरे दिन  मनु रंग शाला में विंटर क्वीन का पहला राउंड हुआ जिसमें 25 सुंदरियों ने भाग लिया। इस राउंड में सभी  25 सुंदरियों ने कैटवॉक किया। उन्होंने बताया कि बुधवार को सुंदरियों के बीच ताज को लेकर कांटे की टक्कर होगी।

कार्निवाल कमेटी के उपाध्यक्ष डॉक्टर सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि आज विंटर क्वीन प्रतियोगिता का पहला राउंड मनु रंग शाला में आयोजित हुआ। उन्होने बताया कि बुधवार को विंटर क्वीन के दो राउंड होंगे। विंटर क्वीन आज जजों के सवालों का भी सामना करेंगी।

यह भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बर्फबारी और बारिश का यलो अलर्ट, जानिए कब तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ

यह भी पढ़ें: हिमाचल के इन पांच स्थानों पर 12 घंटे से लगातार बर्फबारी जारी, रोहतांग दर्रे में चार फीट हिमपात

chat bot
आपका साथी