हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बर्फबारी और बारिश का यलो अलर्ट, जानिए कब तक सक्रिय रहेगा पश्चिमी विक्षोभ
HimachalWeather Update हिमाचल में बारिश और हिमपात का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने पांच व छह जनवरी को भारी हिमपात व बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है।
शिमला/धर्मशाला, जागरण टीम। Himachal Pradesh Weather Update, हिमाचल प्रदेश में बारिश और हिमपात का सिलसिला लगातार जारी है। मौसम विशेषज्ञों ने दो दिन भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग ने पांच व छह जनवरी को भारी हिमपात व बारिश होने का यलो अलर्ट जारी किया है। दो दिन शिमला, किन्नौर, लाहुल स्पीति, कुल्लू, चंबा, कांगड़ा, मंडी जिला में भारी हिमपात व बारिश की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ का असर सात जनवरी तक रहेगा। लगातार बर्फबारी से जनजातीय क्षेत्रों में लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। वहीं किसानों-बागवानों सहित पर्यटकों के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।
किसान और बागवान बर्फबारी व बारिश का इंतजार कर रहे थे। लंबे समय बाद कई घंटों की बारिश ने किसानों को राहत दी है। कई क्षेत्रों में गेहूं की फसल सूखने लगी थी। नकदी फसलों के लिए भी बारिश संजीवनी है। हिमपात से सेब के लिए जरूरी चिलिंग आवर्स पूरे होने की उम्मीद बढ़ गई है, वहीं बगीचों में नमी होने से भी राहत मिली है।
कहां कितनी बारिश हुई (मिलीमीटर में)
- स्थान, बारिश
- भुंतर, 26
- मनाली, 16
- डलहौजी, 14
- सुंदरनगर, 11
- मंडी, 11
- शिमला, 10
कहां कितना तापमान रहा (डिग्री सेल्सियस)
- स्थान, न्यूनतम, अधिकतम
- शिमला, 7.0, 9.3
- सुंदरनगर, 7.6, 10.8
- भुंतर, 8.4, 12.0
- कल्पा, 1.7, 2.9
- धर्मशाला, 4.2, 12.2
- ऊना, 8.8, 14.2
- नाहन, 9.9, 5.2
- केलंग, -4.2,- 1.5
- मनाली, 5.0, 4.2
- सोलन, 4.9, 11.5