विपिन परमार बोले- धीरा में बनेगा मिनी सचिवालय, बल्‍लाह परौर में बहुतकनीकी संस्‍थान

सुलह हलके के धीरा में मिनी सचिवालय और बल्लाह परौर में बहुतकनीकी संस्‍थान का निर्माण किया जाएगा। मिनी सचिवालय के निर्माण पर 11 करोड़ तथा बहुतकनीकी संस्‍थान पर 30 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने दी।

By Richa RanaEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 05:22 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 05:22 PM (IST)
विपिन परमार बोले- धीरा में बनेगा मिनी सचिवालय, बल्‍लाह परौर में बहुतकनीकी संस्‍थान
मिनी सचिवालय के निर्माण पर 11 करोड़ तथा बहुतकनीकी संस्‍थान पर 30 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

भवारना, जेएनएन। सुलह हलके के धीरा में मिनी सचिवालय और बल्लाह परौर में बहुतकनीकी संस्‍थान का निर्माण किया जाएगा। मिनी सचिवालय के निर्माण पर 11 करोड़ तथा बहुतकनीकी संस्‍थान पर 30 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे।

यह जानकारी विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने आज धीरा में तहसील कार्यालय के शुभारंभ तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 46 लाभार्थियों को 7 लाख के चेक वितरित करने के बाद दी।

उन्होंने इसके बाद 9 करोड़, 71 लाख रुपये की लागत से धीरा से देवी टिल्ला सड़क, 8 करोड़, 60 लाख से निर्मित होने वाली चीडन से थिरक वाया देवी टिल्ला सड़क का भूमि पूजन किया। उन्होंने चंबी में 20 लाख से निर्मित होने वाले स्वास्थ्य उपकेंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग की चिंता करने वाली है और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मुख्यधारा में शामिल करने को कृत संकल्प है। उन्होंने कहा कि नई सोच से सुलह का समग्र विकास ही उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने कहा कि चंगर क्षेत्र में 16 नए पानी के टैंक बनाए जा रहे हैं। बरसात में खराब हुई सड़कों को री-मेटलिंग  के आदेश विभाग ने  दिए हैं। ग्रमीण विकास को ओर अधिक गति देने के लिए 13 नई पंचायतों का गठन किया गया है। पेयजल योजना झरेट  रझूं पर 5 करोड़ 42 लाख, रुपये व्यय किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष हरिदत्त शर्मा, मंडलाध्यक्ष देश राज शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष  सुनील मेहता, पूनम धरवाल, धीरा की प्रधान कविता धरवाल, मदन ठाकुर, विकास धीमान, एसडीएम विकास जंबाल, तहसीलदार मेघना गोस्वामी, बीएमओ भवारना मिनाक्षी गुप्ता, आधिशाषी अभियंता मुनीष सहगल और प्रीतम कपूर सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी