ऑडियो मामले में स्वास्थ्य निदेशक के बाद दूसरी गिरफ्तारी, विजिलेंस ने रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति भी धरा

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से जुड़े ऑडियो मामले में विजिलेंस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। विजिलेंस ने देर रात पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 07 Jun 2020 09:14 AM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 09:26 AM (IST)
ऑडियो मामले में स्वास्थ्य निदेशक के बाद दूसरी गिरफ्तारी, विजिलेंस ने रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति भी धरा
ऑडियो मामले में स्वास्थ्य निदेशक के बाद दूसरी गिरफ्तारी, विजिलेंस ने रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति भी धरा

शिमला, जेएनएन। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक से जुड़े ऑडियो मामले में विजिलेंस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। विजिलेंस ने देर रात पृथ्वी सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पृथ्वी सिंह ही वही शख्स है जिसने यह ऑडियो बनाया था। ऑडियो में पांच लाख रुपये के लेन देन की बात हुई थी। यह ऑडियो लीक होने के बाद विजिलेंस ने स्वास्थ्य निदेशक को गिरफ्तार कर लिया था। दस दिन पुलिस हिरासत में रहने के बाद स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारी को जमानत मिली थी।

बताया जा रहा है विजिलेंस ने पूर्व स्वास्थ्य निदेशक और पृथ्वी सिंह को आमने सामने बैठाकर पूछताछ की थी। इसके बाद देर रात को विजिलेंस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। एडीजीपी अनुराग गर्ग ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

स्वास्थ्य निदेशक की पिछले महीने गिरफ्तारी हुई थी। आरोपित पृथ्वी सिंह पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के रिश्तेदार के अस्पताल में नौकरी करता है। अस्पताल में उक्त शख्स मार्केटिंग मैनेजर है। मामला उजागर होने के बाद भाजपा नेताओं का भी इस मामले में नाम जुडऩे लगा था। इसके बाद भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने पद से इस्तीफा दे दिया था। बिंदल ने जांच प्रभवित न हो, इस कारण इस्तीफा दिया था।

chat bot
आपका साथी