कोरोना से जंग जीतने के बाद आज हाॅलीलाज पहुंचे वीरभद्र सिंह

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना से जंग जीतने के बाद आज अपने घर हालीलाज वापस लौट आए हैं। 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हेलीकाप्टर के माध्यम से अनाडेल पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें वापस आने के लिए सरकार का हेलीकाप्टर भेजा था।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 04:00 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 04:00 PM (IST)
कोरोना से जंग जीतने के बाद आज हाॅलीलाज पहुंचे वीरभद्र सिंह
वीरभद्र सिंह कोरोना से जंग जीतने के बाद आज अपने घर हाॅलीलाज वापस लौट आए हैं।

शिमला, जेएनएन। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह कोरोना से जंग जीतने के बाद आज अपने घर हाॅलीलाज वापस लौट आए हैं। 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह हेलीकाप्टर के माध्यम से अनाडेल पहुंचे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने उन्हें वापस आने के लिए सरकार का हेलीकाप्टर भेजा था।

अनाडेल से सीधे ही वे अपने आवास हाॅलीलाज आए हैं। अभी किसी से मिल नहीं रहे हैं। कोरोना की जंग जीतने के बाद वे अपने घर पहुंचे हैं, लेकिन अभी सभी से मिलना झुलना बंद है। कांग्रेस नेता यशवंत झाजटा के साथ ही अनाडेल पहुंचे और बाद में उन्हें हालीलाज तक छोड़ने के बाद अपने घर लौट गए। कोरोना से जंग जीतने में काफी थकान व कमजोरी महसूस कर रहे हैं। लेकिन पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

वीरभद्र सिंह 12 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे।13 को ही इन्हें चंडीगढ़ शिफ्ट कर दिया था। चंडीगढ़ में मैक्स अस्पताल में इनका इलाज चला। पिछले सप्ताह टेस्ट के दौरान इनकी रिपोर्ट नेगटिव आ गई थी।

chat bot
आपका साथी