विहिप बैठक में बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण पर चर्चा

जिला पालमपुर की विश्व हिदू परिषद की बैठक नीरज दुनेरिया की अध्यक्षता में पंचरुखी में सम्पन्न हुई। बैठक में बजरंग दल प्रान्त शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के बारे में चर्चा हुई। प्रान्त बजरंग दल संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा ने वर्ग के बारे मे कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। प्रान्त संगठन मंत्री नीरज दुनेरिया ने वर्ग की व्यवस्थाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Jun 2019 08:49 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2019 06:40 AM (IST)
विहिप बैठक में बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण पर चर्चा
विहिप बैठक में बजरंग दल शौर्य प्रशिक्षण पर चर्चा

संवाद सहयोगी, पालमपुर : जिला पालमपुर की विश्व हिदू परिषद (विहिप) की बैठक नीरज दुनेरिया की अध्यक्षता में पंचरुखी में हुई। बैठक में बजरंग दल प्रांत शौर्य प्रशिक्षण वर्ग के बारे में चर्चा हुई। प्रांत बजरंग दल संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा ने वर्ग के बारे में कार्यकर्ताओं को जानकारी दी। प्रांत संगठन मंत्री नीरज दुनेरिया ने वर्ग की व्यवस्थाओं के बारे में कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया।

बैठक में विभाग मंत्री अनिल शास्त्री ने जिला पालमपुर के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अजय शर्मा व जिला दुर्गा वाहिनी संयोजिका नीलम कुमारी के नामों की घोषणा की। बैठक में शिवा राठौर विभाग बजरंग दल संयोजक, राकेश लदोहिया विभाग सेवा प्रमुख, संजीव कौंडल गोरक्षा प्रमुख, विवेक गुप्ता संपर्क प्रमुख, तनेश सुग्घा धर्माचार्य प्रमुख, कांगड़ा जिला बजरंग दल संयोजक रोहित चौहान, विजय ठाकुर पालमपुर जिला संयोजक, सह संयोजक शिव कुमार, जिला सेवा प्रमुख पुरुषोत्तम, सह प्रमुख अश्विनी, राजेश शर्मा प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख, मातृ शक्ति संयोजिका आरती शर्मा, जिला सत्संग प्रमुख शर्मिष्ठा मेहरा व अन्य कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी