ऐतिहासिक गांव नेरटी में दिखी 12 राज्यों की संस्कृति

Twelve state artist perform nerti ऐतिहासिक नेरटी गांव में 12 राज्यों की लोक संस्कृति की झलक दिखेगी।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 12:05 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 11:55 AM (IST)
ऐतिहासिक गांव नेरटी में दिखी 12 राज्यों की संस्कृति
ऐतिहासिक गांव नेरटी में दिखी 12 राज्यों की संस्कृति
शाहपुर, जेएनएन। ऐतिहासिक नेरटी गांव में 12 राज्यों की लोक संस्कृति की झलक दिखी। राज मंदिर नेरटी में शुक्रवार दोपहर दो बजे लोककला महोत्सव शुरू हुआ। राष्ट्रस्तरीय महोत्सव इलाके में पहली बार हो रहा है व लोगों में उत्साह है। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक निर्मल वैद्य व रघु हसन भी पहुंचे। उपायुक्त कांगड़ा संदीप कुमार भी समारोह में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में 12 राज्य के 150 के करीब लोक कलाकार एक बजे रैत पहुंचे, इसके बाद यह रैत-नेरटी मार्ग पर अपनी लोककला का प्रदर्शन करते हुए राज मंदिर नेरटी पहुंचे, जहां दो बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। लोक कला महोत्सव का आयोजन संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार, उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला व कर्नाटक साहस कला अकादमी के सहयोग से अखिल भारतीय लोक व आदिवासी कला परिषद की ओर से किया गया।

chat bot
आपका साथी