डूंगा बाजार वर्कशॉप से आधा किलो चांदी ले उड़ा अज्ञात

डूंगा बाजार में पहली मंजिल पर स्थित एक स्वर्ण एवं चांदी कारीगर की वर्कशॉप से अज्ञात युवक लगभग आधा किलो चांदी के गहनें लेकर गायब हो गया है। कांगड़ा के एक व्यवसायी ने डूंगा बाजार स्थित कारीगर के पास लगभग आधा किलो चांदी के गहनें पॉलिश करने दिए।

By Richa RanaEdited By: Publish:Sat, 30 Jan 2021 03:15 PM (IST) Updated:Sat, 30 Jan 2021 03:15 PM (IST)
डूंगा बाजार वर्कशॉप से आधा किलो चांदी ले उड़ा अज्ञात
स्वर्ण एवं चांदी कारीगर की वर्कशॉप से अज्ञात युवक लगभग आधा किलो चांदी के गहनें लेकर गायब हो गया है।

कांगड़ा, जेएनएन। कांगड़ा के डूंगा बाजार में पहली मंजिल पर स्थित एक स्वर्ण एवं चांदी कारीगर की वर्कशॉप से अज्ञात युवक लगभग आधा किलो चांदी के गहनें लेकर गायब हो गया है। जानकारी के अनुसार वीरवार को कांगड़ा के एक व्यवसायी ने डूंगा बाजार स्थित कारीगर के पास लगभग आधा किलो चांदी के गहनें पॉलिश करने हेतू दिए।

कारीगर गहनों को तैयार करके चूने के पाऊडर में सुखाने के लिए रख कर भोजन करने चला गया, परंतु कुछ देर बाद जब कारीगर वापिस आया तो उसके होश उड़ गये, देखा कि चूना पाऊडर बिखरा हुआ है और चांदी के जेवर गायब हो गये है। आज मामला पुलिस के पास पहुंचने उपरान्त छानबीन के दौरान बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरा में एक अज्ञात युवक को वर्कशॉप में आते जाते देखा गया। जिसकी पहचान के प्रयास किये जा रहे हैं।

इस संदर्भ में डीएसपी सुनील राणा का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। तथा संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

chat bot
आपका साथी