अजय पंकिल ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव नियुक्त

हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Nov 2019 06:36 PM (IST) Updated:Sun, 10 Nov 2019 06:31 AM (IST)
अजय पंकिल ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव नियुक्त
अजय पंकिल ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव नियुक्त

संवाद सहयोगी, कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश ब्राह्मण कल्याण परिषद की बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पंडित वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दर्जनों ब्राह्मण उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत करने के लिए कई निर्णय लिए गए। इस अवसर पर अजय पंकिल को परिषद का प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। बैठक में राम जन्म भूमि के फैसले का सम्मान किया गया।

पंडित वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि उनका संगठन ब्राह्मण समुदाय के साथ-साथ अन्य वर्गो के उत्थान करने के लिए दृढ़ संकल्प है। नौ जनवरी को ब्राह्मण समुदाय कांगड़ा में स्थापना दिवस मनाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री को बतौर मुख्यातिथि आमंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा संगठन एक सदस्यता अभियान आरंभ करेगा जिसमें ग्राम पंचायत, ब्लॉक स्तर व जिलास्तर के सदस्यों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा सदियों से ब्राह्मण समाज की अनदेखी की जा रही है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि परिषद की अगली बैठक 15 दिसंबर को होगी।

इस अवसर पर डॉ. गौतम शर्मा, व्यथित, प्रीतम भारती, पवन रोहित, नवनीत शर्मा, अजय सरोत्री, मनीश शर्मा, अजय पंकिल, रजनेश शर्मा, सुशील शर्मा, डॉ. विजेंद्र शर्मा, चंडीदत्त शर्मा, विजय कौल, रवि डोगरा, शिव कुमार, कैप्टन सुशील, संजय अवस्थी, प्रेम चंद, सतीश भारद्वाज, प्रेम व्यास, उमेश नाग, विनय प्रकाश, कपिल शर्मा, निपुण गलौडा, अरविग गर्ग, नारायण स्वरूप दीक्षित, संजय शर्मा, अनित सरोत्री, त्रिलोक शर्मा, अनिल, तिलक, विक्रांत, कर्नल राजेश व अन्य उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी