ताजा बर्फबारी से निखर उठे पहाड़, रोहतांग दर्रे में लगा पर्यटकों का मेला

देश व दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने वाले रोहतांग दर्रे में सैलानियों का मेला लगने लगा है। ताजा बर्फ बारी से सभी ऊंचे पहाड़ निखर उठे हैं। चोटियों में बिछी सफेदी पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:17 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:17 AM (IST)
ताजा बर्फबारी से निखर उठे पहाड़, रोहतांग दर्रे में लगा पर्यटकों का मेला
रोहतांग दर्रे में पर्यटक बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।

मनाली, जेएनएन। देश व दुनिया को अपनी ओर आकर्षित करने वाले रोहतांग दर्रे में सैलानियों का मेला लगने लगा है। ताजा बर्फबारी से सभी ऊंचे पहाड़ निखर उठे हैं। चोटियों में बिछी सफेदी पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रही है। हालांकि अभी हर रोज सैंकड़ो पर्यटक बर्फ के दीदार को रोहतांग पहुंच रहे हैं लेकिन धीरे धीरे यह आंकड़ा हजारों में पहुंचने वाला है।

बर्फ से लकदक दर्रे में दस्तक देकर सैलानी बर्फ देख खासे उत्साहित हो रहे हैं। एनजीटी के आदेशानुसार हर रोज रोहतांग 1200 पर्यटक वाहन जा सकते हैं लेकिन अभी बहुत कम पर्यटक मनाली आ रहे हैं। ई पास भी अभी पर्यटकों के कदम रोक रहा है लेकिन पर्यटन कारोबारियों को उम्मीद है कि जल्द ही मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ेगी। सैलानियों की सुविधा को देखते हुए प्रशासन एसडीएम कार्यालय से रोहतांग जाने के लिये पर्यटक वाहनों को परमिंट जारी कर रहा है। अभी दौ सौ से ढाई सौ के बीच ही पर्यटक वाहन रोहतांग जा रहे हैं। कुछ एक पर्यटकों की पहली पसंद अटल टनल ही बनी हुई है। वीरवार को पर्यटकों ने सुहावने मौसम का आनंद उठाया।

इन दिनों हर रोज दर्रे में हल्की बर्फबारी हो रही है, जो पर्यटकों के टूअर को और भी यादगार बना रही है। फोटो ग्राफर यूनियन के अध्यक्ष दुर्गादत्त ने बताया कि पर्यटक दर्रे में कुल्लूवी परिधान में फोटोग्राफी का आनंद ले रहे हैं। यूनियन सैलानियों को बेहतर सेवाएं देने का प्रयास कर रही है। एसडीएम मनाली रमन घर संगी ने बताया कि हर रोज ढाई सौ के लगभग पर्यटक वाहन रोहतांग जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी