वालीबॉल में नेहरू सदन ने मारी बाजी

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान सिंह का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।

By Edited By: Publish:Thu, 30 Aug 2018 05:37 PM (IST) Updated:Fri, 31 Aug 2018 10:23 AM (IST)
वालीबॉल में नेहरू सदन ने मारी बाजी
वालीबॉल में नेहरू सदन ने मारी बाजी

जुब्बल, जेएनएन : राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सरस्वतीनगर सावड़ा में राष्ट्रीय खेल दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान सिंह के जन्म दिवस पर धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अंतर सदन खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान वालीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, शतरंज एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं हुई।

स्कूल के शारीरिक शिक्षा शिक्षक होमिंद्र भारद्वाज व डीपीई लोकपाल चौहान ने मुख्य अतिथि का स्मृतिचिह्न भेंटकर स्वागत किया। प्रधानाचार्य नविंद्र केस्टा ने कहा कि इस आयोजन से मेजर ध्यान चंद को याद किया जाता है, ताकि आने वाली पीढ़ी उनके योगदान को न भूले। कहा कि खेलों का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से बचाना है। खेल जीवन के लिए अत्यंत जरूरी है। वालीबॉल में नेहरू सदन (छात्र वर्ग) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सुजन चौहान ने वालीबॉल में जबरदस्त प्रदर्शन किया। छात्रा वर्ग में वालीबॉल में सुभाष सदन प्रथम और द्वितीय स्थान पर नेहरू सदन रहा। कबड्डी में प्रथम स्थान छात्र वर्ग में गांधी सदन, द्वितीय स्थान नेहरू सदन ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में गांधी सदन पहले तथा टैगोर सदन द्वितीय स्थान पर रहा।

बैडमिंटन में प्रथम स्थान छात्र वर्ग में सुभाष सदन तथा द्वितीय स्थान गांधी सदन ने हासिल किया। छात्रा वर्ग में सुभाष सदन की छात्रा जनत काल्टा ने पहला, गांधी सदन की छात्रा आंचल ने दूसरा स्थान हासिल किया। शतरंज में टैगोर सदन के प्रिंस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग टेबल टेनिस में टैगोर सदन के धु्रव विजेता रहे। स्कूल के सचिव ओमप्रकाश केमटेटा ने सभी लोगों व स्टाफ का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के शारीरिक शिक्षा शिक्षक राजिंद्र डोड, हेमंत, रमन, रामकृष्ण भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी