सरकाघाट अस्‍पताल की महिला सेवादार कोरोना पॉजिटि‍व, बेटे को पीजीआइ चंडीगढ़ लेकर गई थी संक्रमित

Sarkaghat Corona Update नागरिक अस्पताल सरकाघाट की एक 41 वर्षीय महिला सेवादार कोरोना पॉजिट‍िव पाई गई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Mon, 27 Jul 2020 09:57 AM (IST) Updated:Mon, 27 Jul 2020 09:57 AM (IST)
सरकाघाट अस्‍पताल की महिला सेवादार कोरोना पॉजिटि‍व, बेटे को पीजीआइ चंडीगढ़ लेकर गई थी संक्रमित
सरकाघाट अस्‍पताल की महिला सेवादार कोरोना पॉजिटि‍व, बेटे को पीजीआइ चंडीगढ़ लेकर गई थी संक्रमित

सरकाघाट, जेएनएन। नागरिक अस्पताल सरकाघाट की एक 41 वर्षीय महिला सेवादार कोरोना पॉजिट‍िव पाई गई है। एसडीएम ज़फ़र इक़बाल ने बताया संक्रमित महिला अपने बेटे को उपचार करवाने के लिए 21 जुलाई को पीजीआइ चंडीगढ़ लेकर गई थी। 23 जुलाई को वहां से वापस आई थी, इसका 18 वर्षीय बेटा हमीरपुर के गौतमबुद्ध काॅलेज हमीरपुर का छात्र है। दिसंबर 2019 में अपने पीजी में गिर गया था। इसके बाद से उसका इलाज पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा था।

सेवादार महिला के साथ चंडीगढ़ को उसकी 20 वर्षीय बेटी व इनका पौंटा पंचायत के अप्पर बरोट का रिश्तेदार भी गए थे। स्थानीय प्रशासन ने इन सभी को जिस किराये के मकान में ये रहते हैं, वहीं होम क्‍वारंटाइन कर दिया है। दो दिन पूर्व इन सभी का सैंपल नागरिक अस्पताल सरकाघाट में लिया गया था और गत देर रात महिला की रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई है। अन्य तीनों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

एसडीएम ने बताया महिला को जोगेंद्रनगर ले जाया जा रहा है और नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच के जिस मकान में वह सपरिवार रह रही थी, उसे कंटेनमेंट जोन में रखा गया है। इसके अलावा वार्ड नंबर पांच को बफ़र जोन में रखा गया है। नगर पंचायत में यह कोरोना का दूसरा मामला आने से सरकाघाट बाज़ार सुनसान पड़ गया है।

chat bot
आपका साथी