राहत! अब चकाचक होंगी कांगड़ा की सड़कें

जिला कांगड़ा में करीब छह हजार किमी सड़कें हैं। इनमें से एक हजार किमी मार्गों के हिस्से मरम्मत मांग रहे हैं।

By BabitaEdited By: Publish:Fri, 30 Mar 2018 09:51 AM (IST) Updated:Fri, 30 Mar 2018 09:51 AM (IST)
राहत! अब चकाचक होंगी कांगड़ा की सड़कें
राहत! अब चकाचक होंगी कांगड़ा की सड़कें
style="text-align: justify;">धर्मशाला, जेएनएन। जिला कांगड़ा की बदहाल हो चुकी सड़कें जल्द चकाचक होंगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय ने हरी झंडी दे दी है। सबसे पहले उन सड़कों को ठीक किया जाएगा, जिनकी हालत बेहद खराब है। ऐसी करीब 650 किमी सड़कों को लोक निर्माण विभाग ने चयनित किया है।

जिला कांगड़ा में करीब छह हजार किमी सड़कें हैं। इनमें से एक हजार किमी मार्गों के हिस्से मरम्मत मांग रहे हैं। लोक निर्माण विभाग ने सबसे अधिक प्रयोग होने वाले मार्गों को ठीक करने की कवायद शुरू कर दी है ताकि अप्रैल, मई व जून में इनमें कोलतार डाली जा सके। 

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एसके गंजू ने बताया कि इन सड़कों में कोलतार डालने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कालू दी हट्टी-राजपुर मार्ग के खराब हिस्से को भी इस दौरान ठीक किया जाएगा। इसकेअलावा जो भी हिस्से काफी खराब हंै, उनकी मरम्मत की जाएगी।

chat bot
आपका साथी