महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलें युवा

जागरण टीम धर्मशाला राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री

By JagranEdited By: Publish:Sat, 02 Oct 2021 08:30 PM (IST) Updated:Sat, 02 Oct 2021 08:30 PM (IST)
महात्मा गांधी और लाल बहादुर  शास्त्री के बताए मार्ग पर चलें युवा
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के बताए मार्ग पर चलें युवा

जागरण टीम, धर्मशाला : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर जिलेभर में कार्यक्रमों का आयोजन कर उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण धर्मशाला ने नालसा द्वारा प्रक्षेपित पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत आइटीआइ दाड़ी से शीला चौक तक प्रभात फेरी निकाली गई।

वहीं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने पैन इंडिया जागरूकता कार्यक्रम के तहत वैकल्पिक विवाद समाधान केंद्र में ध्वाजारोहन समारोह मनाया गया। वहीं केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने नगरोटा बगवां व गगल में आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रमों में भाग लिया। धर्मशाला: ब्लाक कांग्रेस धर्मशाला के दाड़ी में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष विनीत धीमान ने गांधी के योगदान से अवगत कराया। वहीं सुधेड़ में बागेश्वरी महिला मंडल ने कार्यक्रम आयोजित कर गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान बागेश्वरी महिला मंडल की प्रधान सुनीता ठाकुर के अलावा अन्य मौजूद रहे। उधर, नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ढलियारा कालेज में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वच्छ भारत जिला स्तरीय अभियान का शुभारंभ किया गया। सपड़ी (ज्वालामुखी): डीएवी भड़ोली में प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन छात्रों में किया गया। वहीं प्रधानाचार्य ने गांधी और शास्त्री के जीवन से अवगत करवाया। कोटला : पूर्व मंत्री डा. हरबंश राणा और प्रदेश भाजपा ओबीसी उपाध्यक्ष योगराज मेहरा के नेतृत्व में कोटला में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान गलियों, पार्को की सफाई की गई। वहीं, कोटला स्कूल के छात्रों ने जागरुकता रैली निकाली। नगरोटा बगवां: दलित अधिकार मंच के जिला प्रधान अश्विनी मेहमी की अध्यक्षता में नगरोटा बगवां में कार्यक्रम हुआ। नगर परिषद पार्षद डा. नरेश वरमानी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर लोगों से गांधी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। डाडासीबा : भाजयुमो प्रदेश प्रभारी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष अचल पठानिया के नेतृत्व में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान राधाकृष्ण मंदिर परिसर डाडासीबा की सफाई की गई। मारंडा: भवारना स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। एसएचओ पुलिस थाना भवारना संजीव गौतम व प्रधानाचार्य विजय गुलेरिया ने बच्चों को विभिन्न जानकारी दी। फतेहपुर: फतेहपुर स्कूल में प्रधानाचार्या कमलेश शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ, जिसमें एनएसएस प्रभारी प्रमोद राणा के नेतृत्व में एनएसएस स्वयंसेवियों ने विद्यालय परिसर की सफाई करने के साथ नजदीकी कुएं को भी संवारा। गोहजू: डीएवी स्कूल गोहजू में क्षेत्रीय अधिकारी जीके भटनागर व स्कूल प्रबंधक संजीव ठाकुर के नेतृत्व में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान साफ सफाई भी की गई। शाहपुर : भाजपा किसान मोर्चा जिला कांगड़ा मंडल शाहपुर के कार्यकर्ताओं ने डोहब और कुठार में प्राचीन प्राकृतिक जलस्त्रोतों की सफाई जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा मनजीत कुमार के नेतृत्व में की। वहीं, शाहपुर कालेज में अहिंसा दिवस पर भाषण व परिचर्चा का आयोजन किया गया। कालेज प्राचार्य प्रो. आरती वर्मा ने अपना संदेश दिया। उधर, प्रेई में प्रधान राजेश चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। पालमपुर : कृषि विवि में कुलपति प्रो. एचके चौधरी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में गांधी और शास्त्री के आदर्शो को अपनाकर देश-प्रदेश व विश्वविद्यालय की सेवा करने की अपील की। वहीं नगर निगम की महापौर पूनम बाली ने भी श्रद्धाजंलि दी। विक्रम बतरा कालेज में भी कार्यक्रम हुआ। देहरा: भरोली जदीद स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। इस मौके पर प्रधानाचार्य सुदेश मेहता ने गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला। कांगड़ा : स्वच्छ अभियान के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड धर्मशाला के सहयोग से एसएमआइ अस्पताल तथा सिटी अस्पताल कांगड़ा ने पंचायत घुरकड़ी व आसपास के इलाकों में स्वच्छता अभियान चलाया। वहीं मटौर कालेज में एक डाक्यूमेंट्री फिल्म से गांधी के जीवन से अवगत कराया गया। मारंडा: जिला कांगड़ा कांग्रेस कमेटी इंटरनेट मीडिया सह संयोजक ने अपनी ग्राम पंचायत धीरा में ग्राम सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने गांधी के जीवन से अवगत करवाते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। ज्वालामुखी: ब्वायज स्कूल ज्वालामुखी में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसएस प्रभारी अजय कुमार एवं नीलम, ईको प्रभारी अंकिता शर्मा, विकास धीमान, निशा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। योल: बागनी पंचायत के लोगों ने मिलकर महात्मा गांधी को श्रद्धाजंलि दी। पंचायत प्रधान सुरेश धीमान ने बताया कि उसके बाद अक्टूबर की ग्राम सभा में जल शक्ति मिशन पर चर्चा की गई। जिसमें सभी वाघनी पंचायत के लोगों ने हिस्सा लिया। तिनबड़: गांधी जयंती पर मझेडा में 70 साल से ज्यादा आयु के बुजुर्गों के लिए गेट टू-गेदर किया गया। यस-वी-केन संस्था के संस्थापक कृष्ण कुमार ने संस्था के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि चगंरधार क्षेत्र में आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंदों की हर संभव मदद करती है और करती रहेगी। जसूर: हिमाचल प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण शिमला के माध्यम से नूरपुर में गांधी जयंती पर प्रात काल प्रभात फेरी का आयोजन किया। नूरपुर में इस कार्यक्रम का आयोजन उपमंडलीय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष व सीनियर सिविल जज असलम वेग ने शिरकत की। प्रभात फेरी के बाद गांधी को श्रद्धाजंलि दी गई। डरोह: डरोह स्कूल में प्रधानाचार्य विजय शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई।

chat bot
आपका साथी