सूर्य पूजन से निर्जला उपवास शुरू
परागपुर में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया।
संवाद सूत्र, परागपुर : परागपुर में छठ पूजा पर्व धूमधाम से मनाया गया। परागपुर में कई साल से रह रहे उत्तर प्रदेश व बिहार के लोगों ने सूर्य पूजन किया व 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। बुधवार सुबह सूर्य को जल चढ़ाने के बाद महिलाएं व्रत प्रायण करेंगी। ज्योतिषाचार्य प्रो. सदानंद ने बताया कि मन वांछित फल पाने के लिए श्रद्धालु भगवान सूर्य को जल अर्पित करेंगे। विशेष प्रसाद भगवान को अर्पित किया जाएगा। कार्यक्रम में रेखा, ललिता, मंजू, कविता, अशोक कुमार, सविता, वीना, अंजू, सिमरन, निर्मल, इंदु व अन्य मौजूद रहे।