Himachal Weather Forecast: महाशिवरात्रि पर हो सकती है भारी बर्फबारी, जानिए मौसम का हाल

Himachal Weather Forecast मौसम के तेवर फिर बदल सकते हैं। प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर 21 फरवरी को भारी बर्फबारी होने के आसार हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 18 Feb 2020 07:58 AM (IST) Updated:Tue, 18 Feb 2020 03:57 PM (IST)
Himachal Weather Forecast: महाशिवरात्रि पर हो सकती है भारी बर्फबारी, जानिए मौसम का हाल
Himachal Weather Forecast: महाशिवरात्रि पर हो सकती है भारी बर्फबारी, जानिए मौसम का हाल

धर्मशाला/शिमला, जेएनएन। Himachal Weather Forecast, हिमाचल प्रदेश में मौसम के तेवर फिर बदल सकते हैं। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के ऊपरी क्षेत्रों में महाशिवरात्रि पर्व पर 21 फरवरी को भारी बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस संबंध में यलो अलर्ट जारी किया है। यलो अलर्ट के तहत लोगों को सचेत रहने के लिए कहा गया है। मौसम का बदला स्वरूप प्रदेश के मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मंगलवार से ही दिखना शुरू हो गया है। प्रदेश मध्‍यम व ऊंचाई वाले इलाकों में सुबह से बादल मंडरा रहे हैं। 

वहीं, 20 व 21 फरवरी को पश्चिमी हवा सक्रिय होने से प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में फिर से जनजीवन पटरी से उतर सकता है। इन दो दिनों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी जबकि मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ओलावृष्टि व भारी बारिश होने की संभावना है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक सप्ताह से ठंड से लोगों को काफी राहत मिली थी। इन दिनों तापमान में पांच से सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में मौसम के करवट बदलने से ठंड बढ़ सकती है।

बागवानों को होगा बारिश से नुकसान

प्रदेश में किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बागवानों के लिए इन दिनों बारिश नुकसानदेय हो सकती है क्योंकि मध्यम ऊंचाई वाले वाले क्षेत्रों में गुठलीदार फलों के बगीचों में फ्लावङ्क्षरग हो रही है। बारिश और ओलावृष्टि फ्लावरिंग को प्रभावित कर सकती है जिसका असर पैदावार पर पड़ेगा। फ्लावरिंग के समय बगीचों में तापमान 15 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहना आवश्यक होता है। तापमान में गिरावट भी बागवानों पर भारी पड़ सकती है।

कहां कितना रहा तापमान स्थान, न्यूनतम, अधिकतम केलंग, -7.6, 7.5 कल्पा, -1.5, 10.7 सोलन, 3.5, 24.0 भुंतर, 3.7, 24.0 सुंदरनगर, 5.3, 24.3 शिमला, 6.2, 18.0 चंबा, 6.3, 23.5 ऊना, 6.4, 28.0 धर्मशाला, 8.2, 17.8 मंडी, 8.5, 24.1 नाहन, 12.5, 20.5 (तापमान डिग्री सेल्सियस में)

chat bot
आपका साथी