वृद्धाश्रम के लिए 20 कनाल भूमि की दान

संवाद सूत्र जवाली चलवाड़ा निवासी एवं कांता कालेज आफ एजुकेशन चलवाड़ा के चेयरमैन कुलतार

By JagranEdited By: Publish:Tue, 06 Oct 2020 08:57 PM (IST) Updated:Tue, 06 Oct 2020 08:57 PM (IST)
वृद्धाश्रम के लिए 20 कनाल भूमि की दान
वृद्धाश्रम के लिए 20 कनाल भूमि की दान

संवाद सूत्र, जवाली : चलवाड़ा निवासी एवं कांता कालेज आफ एजुकेशन चलवाड़ा के चेयरमैन कुलतार सिंह गोल्डी ने वृद्धाश्रम के लिए निजी भूमि दान की है। उन्होंने महाकाल शक्तिपीठ अध्यात्मिक मानव सेवा आश्रम दिल्ली को पिता स्वर्गीय ठाकुर रुमाल सिंह की याद में 20 कनाल भूमि दान दी है। कुलतार सिंह गोल्डी का यह सराहनीय कदम है। ब्लाक कांग्रेस नूरपुर के अध्यक्ष सुशील कुमार (मिटू), संसार सिंह संसारी, कांता कॉलेज ऑफ एजुकेशन चलवाड़ा के कमेटी महासचिव शुभकरण सिंह ने कुलतार सिंह गोल्डी को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी