हिमाचल के स्‍कूलों में प्रधानाचार्यों के पद रिक्‍त, शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार से प्रभावित हो रही पढ़ाई

Himachal School News हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ ने राज्य सरकार से स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। संघ ने कहा प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Wed, 24 Nov 2021 07:12 AM (IST) Updated:Wed, 24 Nov 2021 07:36 AM (IST)
हिमाचल के स्‍कूलों में प्रधानाचार्यों के पद रिक्‍त, शिक्षकों पर अतिरिक्त कार्यभार से प्रभावित हो रही पढ़ाई
हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ ने राज्य सरकार से स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है।

शिमला, जागरण संवाददाता। हिमाचल प्रदेश प्रवक्ता संघ ने राज्य सरकार से स्कूलों में प्रधानाचार्यों के पदों को जल्द भरने की मांग उठाई है। संघ ने कहा प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य के पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर, महासचिव संजीव ठाकुर, मुख्य प्रेस सचिव प्रेम शर्मा, शिमला जिला प्रवक्ता संघ अध्यक्ष अध्यक्ष अजय नेगी, सोलन जिला अध्यक्ष चंद्रदेव ठाकुर, सिरमौर जिलाअध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, बिलासपुर के प्रधान नरेश ठाकुर, हमीरपुर के प्रधान अनिल कुमार, मंडी जिला अध्यक्ष राजेश सैनी, कांगड़ा जिला अध्यक्ष हर्षवर्धन राणा, ऊना जिला अध्यक्ष संजीव पराशर, चंबा जिला अध्यक्ष दीप सिंह खन्ना, कुल्लू जिला अध्यक्ष नरेंद्र पाल, किनौर जिला अध्यक्ष ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य के पद खाली होने के कारण स्कूलों में विभिन्न प्रकार की प्रशासनिक वित्तीय और पठन पाठन से संबंधित समस्या पैदा होती है।

प्रधानाचार्य के पद खाली होने के कारण प्रधानाचार्य के कार्य को वरिष्ठ प्रवक्ताओं द्वारा पूरा करना पड़ता है। जिस कारण ही उनके अपने विषयों की पढ़ाई बाधित होती है। संघ ने कहा प्रवक्ताओं को प्रधानाचार्य के रूप में पद्दोन्नत होने के लिए 22 से 25 सालों का इंतजार करना पड़ता है। पिछले एक साल से प्रधानाचर्य की पद्दोन्नतियां नहीं हुई है। कई प्रवक्ता सेवानिवृति के पढाव पर पहुंच गए हैं। बिना पद्दोन्नति के उन्हें सेवानिवृत होना पड़ रहा है।

प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्रधानाचार्य के 350 से ज्यादा पद रिक्त चल रहे है। संघ ने सरकार से मांग की है कि प्रधानाचार्य पदोन्नत की सूची अविलंब शीघ्र जारी की जाए। संघ ने सरकार से वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग उठाई है।

chat bot
आपका साथी