शहर में किए चालान खुद बिना सीट बेल्ट घूमते रहे पुलिस जवान, स्‍वयंसेवियों ने गाड़ी रोककर पढ़ाया नियमों का पाठ

पालमपुर पुलिस के जवान सुबह से यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के धड़ाधड़ चालान काट रहे थे वहीं खुद पुलिस वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए जवान घूम रहे थे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 28 Sep 2019 02:31 PM (IST) Updated:Sat, 28 Sep 2019 02:31 PM (IST)
शहर में किए चालान खुद बिना सीट बेल्ट घूमते रहे पुलिस जवान, स्‍वयंसेवियों ने गाड़ी रोककर पढ़ाया नियमों का पाठ
शहर में किए चालान खुद बिना सीट बेल्ट घूमते रहे पुलिस जवान, स्‍वयंसेवियों ने गाड़ी रोककर पढ़ाया नियमों का पाठ

पालमपुर, जेएनएन। औरों को नसीहत खुद मियां फजीहत, यह कहावत पालमपुर पुलिस पर स्टीक बैठती है। शुक्रवार को ऐसा वाक्या हुआ जिसमें पालमपुर पुलिस की खूब किरकिरी हुई। हुआ यूं कि एक तरफ पालमपुर पुलिस के जवान सुबह से यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के धड़ाधड़ चालान काट रहे थे वहीं खुद पुलिस वाहन में बिना सीट बेल्ट लगाए जवान घूम रहे थे। ऐसे में पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि ने कालू दी हट्टी में पुलिस वाहन को रोक कर चालक और साथ बैठे अन्य पुलिस कर्मी का सीट बैल्ट पहनने का आह्वान किया।

बहरहाल शुक्रवार को सामाजिक संस्था धौलाधार सेवा समिति ने पालमपुर के निकट कालू दी हट्टी में सड़क सुरक्षा के तहत जागरूकता अभियान पूर्व मंत्री व भाजपा नेता रविंद्र सिंह रवि की अध्यक्षता में चलाया था। संस्था के पदाधिकारी व सदस्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक कर रहे थे। इतने में पुलिस का वाहन सामने से आते हुए दिखा और उसे बिना सीट बेल्ट पहने चालक चला रहा था। लिहाजा संस्था के सदस्यों ने उक्त पुलिस का वाहन रोका और कर्मियों से सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया।

संस्था के संरक्षक व पूर्व मंत्री रविंद्र रवि ने खुद आगे आकर पुलिस जवानों से सीट बेल्ट लगाने का आग्रह किया। इसके बाद पुलिस वाहन के चालक ने सीट बैल्ट लगाई तथा अपने गंतव्य के लिए निकल गए। धौलाधार सेवा समिति के मुख्य संरक्षक ठाकुर रविंद्र सिंह रवि के नेतृत्व में यातायात जागरूकता अभियान कालू दी हट्टी बाईपास चौक में लगाया गया। लगभग पांच सौ वाहन चालकों एवं उनमें बैठे लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान में समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र मेहता, महासचिव ओमप्रकाश, मुख्य एडवाइजर सुरेश चौधरी, शांति स्वरूप शर्मा, सचिन वर्मा, सुरेश राणा, महेश शर्मा, वचन राणा, संजीव बाघला, क्रांति चड्ढा आदि सभी सदस्यों ने भाग लिया।

पुलिस थाना के वाहन को चलाने वाले कर्मचारी से जवाब मांगा गया है। नियमों का पालन सभी के लिए आवश्यक है। इस मामले में उचित र्कारवाई को अंजाम दिया जाएगा। -अमित शर्मा, डीएसपी पालमपुर।

chat bot
आपका साथी