पंडित तुलसी राम का क्‍या था पालमपुर से नाता, सर्दियों में अकसर आते थे कांगड़ा, पढ़ें खबर

Pandit Tulsi Ram भरमौर के पूर्व विधायक पंडित तुलसी राम ने विधानसभा अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वर्ष 2006 में उपमंडल पालमपुर के सिद्धपुर सरकारी गांव में मकान बनाया था। इस कारण वह अक्सर यहां आते रहते थे।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 18 Nov 2020 10:04 AM (IST) Updated:Wed, 18 Nov 2020 10:04 AM (IST)
पंडित तुलसी राम का क्‍या था पालमपुर से नाता, सर्दियों में अकसर आते थे कांगड़ा, पढ़ें खबर
भरमौर के पूर्व विधायक पंडित तुलसी राम ने 2006 में उपमंडल पालमपुर मकान बनाया था।

पालमपुर, जेएनएन। Pandit Tulsi Ram, भरमौर के पूर्व विधायक पंडित तुलसी राम ने विधानसभा अध्यक्ष का पद संभालने के बाद वर्ष 2006 में उपमंडल पालमपुर के सिद्धपुर सरकारी गांव में मकान बनाया था। इस कारण वह अक्सर यहां आते रहते थे। उनका ससुराल भी सिद्धपुर सरकारी गांव में ही है। भरमौर व पालमपुर से उनका विशेष लगाव था। सर्दियों का मौसम पालमपुर में ही गुजारते थे। सिद्धपुर गांव में उनके स्वजनों ने खेतीबाड़ी की है और पालतू पशु भी रखे हैं। बीमारी के कारण पूर्व विस अध्यक्ष पिछले कुछ दिन से कांगड़ा स्थित निजी अस्पताल में उपचार ले रहे थे और सोमवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्वजन उनकी पार्थिव देह मंगलवार सुबह भरमौर ले गए, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के निधन पर सांसद किशन कपूर ने शोक जताया है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि तुलसी राम पार्टी के पुराने कर्मठ कार्यकर्ता थे।

विधायक के रूप में उन्होंने भरमौर की जनता की सेवा की और विधानसभा अध्यक्ष के रूप में सराहनीय काम किया है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि भले ही स्वर्गीय तुलसी राम और उनका संबंध अलग-अलग दलों से रहा है, लेकिन बतौर विस अध्यक्ष उन्होंने कभी महसूस नहीं होने दिया।

chat bot
आपका साथी