डाडासीबा में 33 वर्षीय महिला की संदिग्‍ध हालात में मौत, रात को अचानक बिगड़ी थी तबीयत

पुलिस चौकी डाडासीबा की नजदीकी पंचायत जंबल में एक महिला की असमायिक मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया। महिला की मौत से परिजन सदमे में हैं गांव में गम का माहौल बना हुआ है! उन्होंने सरकार से परिवार की यथासंभव आर्थिक मदद करने की मांग की है।

By Richa RanaEdited By: Publish:Mon, 26 Sep 2022 03:06 PM (IST) Updated:Mon, 26 Sep 2022 03:06 PM (IST)
डाडासीबा में 33 वर्षीय महिला की संदिग्‍ध हालात में मौत, रात को अचानक बिगड़ी थी तबीयत
पंचायत जंबल में एक महिला की असमायिक मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया।

डाडासीबा,संवाद सहयोगी। पुलिस चौकी डाडासीबा की नजदीकी पंचायत जंबल में एक महिला की असमायिक मौत हो जाने से गांव में मातम छा गया। महिला की मौत से परिजन सदमे में हैं, गांव में गम का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, जंबल गांव की रहने वाली 33 वर्षीय सुनीता कुमारी पत्नी सतीश कुमार ने महिला के पति ने बताया रविवार मध्य रात्रि मेरी पत्नी को कुछ काटने का आभास हुआ तो उसने मुझे बताया इस पर मैंने यहां वहां पर देखा कुछ भी दिखाई नहीं दिया।

सुबह महिला को काफी छाती में दर्द हुआ परिजनों ने बताया महिला को आंखों में थोड़ा धुंधला दिखाई देने लगा तो परिजनों ने 108 एंबुलेंस की सहायता से महिला को सिविल अस्‍पत डाडासीबा पहुंचाया गया डाडासीबा अस्‍पताल में चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार करने के बाद महिला की मौत हो गई मौत कैसे हुई यह पुलिस के लिए जांच का विषय हैं सूचना मिलते ही डाडा सीबा पुलिस मौके पर पहुंची मामले की छानबीन की जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार महिला की दो बेटियां हैं बड़ी बेटी 3 वर्ष की है छोटी बेटी 8 महीने की है महिला अपने पीछे दो बेटियां छोड़ गई है महिला के पति मेहनत मजदूरी करके परिवार का पेट पाल रहे थे। जंबल पंचायत की प्रधान रचना शर्मा ने बताया महिला की मौत कैसे हुई यह पुलिस के लिए जांच का विषय है । उन्होंने सरकार से परिवार की यथासंभव आर्थिक मदद करने की मांग की है।

डीएसपी देहरा विशाल वर्मा ने बताया महिला का शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए भेजा गया है महिला की मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा पुलिस छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी