अब चामुंडा मंदिर सुबह सात से सायं सात तक ही खुलेगा

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और रात्रि कर्फ्यू के कारण कांगड़ा जिले के श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर के कपाट सुबह सात बजे खुलेंगे और सायं सात बजे ही बंद किए जा रहे हैं। इससे पूर्व मंदिर के कपाट सुबह छह बजे खोले जाते रहे हैं

By Vijay BhushanEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:18 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:18 PM (IST)
अब चामुंडा मंदिर सुबह सात से सायं सात तक ही खुलेगा
कांगड़ा जिले का श्री चांमुंडा नंदिकेश्वर धाम। जागरण आर्काइव

योल (कांगड़ा) : हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और रात्रि कर्फ्यू के कारण कांगड़ा जिले के श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर के कपाट सुबह सात बजे खुलेंगे और सायं सात बजे ही बंद किए जा रहे हैं।

इससे पूर्व मंदिर के कपाट सुबह छह बजे खोले जाते रहे हैं और शाम नौ बजे बंद किए जाते रहे हैं।  यदि श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा हो तो रात दस बजे तक भी यदि खुले रखने का प्रावधान था। लेकिन अब जिलेभर में रात आठ बजे से सुबह छह बजे तक कफ्र्यू रहने से प्रशासन ने मंदिर खोलने ओर बंद करने के समय में बदलाव किया गया ।

मंदिर अधिकारी अपूर्व शर्मा ने बताया कि रात्रि कफ्र्यू के चलते समय में बदलाव किया गया है। सामान्य होने पर पूर्व निर्धारित समय पर ही मंदिर के कपाट खोले जाएगे। उन्होंने बताया कि मंदिर में  आने वाले श्रद्धालुओं को बाकायदा मानक संचालन प्रकिया (एसओपी) के तहत ही दर्शन कराए जा रहे हैं ।

मंडल आयुक्त एसएस गुलेरिया ने डाली पूर्णाहुति

देश-दुनिया से कोविड-19 महामारी के खात्मे के लिए श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में चल रहा छह दिवसीय गायत्री महायज्ञ वीरवार को पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया। समापन पर वीरवार को मंडल आयुक्त एसएस गुलेरिया ने पूर्णाहुति डाली। इससे पहले धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया ने विधिवत पूजा अर्चना की। 21 नवंबर से 26 नवंबर तक चले इस महायज्ञ में लगातार 11 पंडितों ने सवा लाख गायत्री मंत्रो का जाप पूरा किया है।

chat bot
आपका साथी