युद्ध संग्रहालय की बढ़ी शान, धर्मशाला पहुंचा नौसेना का चैरिट क्राफ्ट्स

पहले नगर निगम फिर स्मार्ट सिटी युद्ध संग्रहालय वायुसेना के एचपीटी-32 का तगमा लगाए धर्मशाला शहर को नौसेना ने भी चैरिट क्राफ्ट्स के रूप में नया तमगा लगाया है।

By Edited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 23 Mar 2019 09:42 AM (IST)
युद्ध संग्रहालय की बढ़ी शान, धर्मशाला पहुंचा नौसेना का चैरिट क्राफ्ट्स
युद्ध संग्रहालय की बढ़ी शान, धर्मशाला पहुंचा नौसेना का चैरिट क्राफ्ट्स

धर्मशाला, जेएनएन। वायुसेना से मिले एचपीटी-32 के बाद अब नौसेना ने भी युद्ध संग्रहालय धर्मशाला की शान बढ़ाई है। शुक्रवार को नौसेना से चैरिट क्राफ्ट्स प्राप्त हुआ है। हालांकि सेना के गौरव के रूप में प्राप्त एयरक्राफ्ट और चैरिट क्राफ्ट के दीदार को धर्मशाला और यहां आने वाले पर्यटकों को अभी इंतजार करना होगा। वायुसेना से एचपीटी-32 और नौसेना से प्राप्त चैरिट क्राफ्टस को युद्ध संग्रहालय परिसर में स्थापित करने के लिए सेना विशेषज्ञों की टीम यहां आएगी।

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला में स्थापित होने वाले वायुसेना के एचपीटी-32 के अलावा नौसेना के चैरिट क्राफ्टस से जहां युद्ध संग्रहालय की शान बढ़ेगी, वहीं ये पर्यटकों समेत शहीदों के परिजनों के लिए भी किसी शहादत से कम साबित नहीं होंगे, क्योंकि ये दोनों ही उपकरण वायुसेना और नौसेना के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। उधर, सैनिक कल्याण बोर्ड के उपनिदेशक मनोज राणा के मुताबिक वायुसेना के एचपीटी-32 एयरक्राफ्ट भेजने के बाद अब नौसेना ने भी चैरिट क्राफ्टस भेजा है, जोकि जल्द ही युद्ध संग्रहालय में स्थापित होंगे।

chat bot
आपका साथी