Nagar Nigam Elections: धर्मशाला फतह करने में जुटे भाजपा और कांग्रेस नेता, दोनों दलों के दिग्‍गज जुटे

Nagar Nigam Elections Himachal नगर निगम चुनाव को धर्मशाला में सियासत गरमा गई है। भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी आज धर्मशाला में बैठक कर आगामी रणनीति बना रहे हैं ताकि धर्मशाला को फतह किया जा सके।

By Rajesh Kumar SharmaEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:09 AM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:09 AM (IST)
Nagar Nigam Elections: धर्मशाला फतह करने में जुटे भाजपा और कांग्रेस नेता, दोनों दलों के दिग्‍गज जुटे
नगर निगम चुनाव को धर्मशाला में सियासत गरमा गई है।

धर्मशाला, नीरज व्यास। Nagar Nigam Elections Himachal, नगर निगम चुनाव को धर्मशाला में सियासत गरमा गई है। भाजपा व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी आज धर्मशाला में बैठक कर आगामी रणनीति बना रहे हैं, ताकि धर्मशाला को फतह किया जा सके। ऐसे में भाजपा व कांग्रेस आज अपने अपने सिपहलसारों के तरकसों में मुद्दों के तीर भरेंगे। जहां भारतीय जनता पार्टी प्रदेश व केंद्र में भाजपा की नीतियों को लेकर मैदान में उतरने जा रही है व पूर्व पार्षदों की कार्यप्रणाली पर सवाल भी रणनीति का एक हिस्सा होंगे। वहीं कांग्रेस अपने तरकस में भाजपा की नीतियों व महंगाई पर वार के साथ-साथ पार्षदों की और से नगर निगम धर्मशाला के क्षेत्र में किए गए कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएंगे।

पहली बार हुए नगर निगम धर्मशाला के चुनाव में भाजपा को तीन व कांग्रेस ने 14 पार्षद जीतकर महापौर व उपमहापौर बनाए। भाजपा पूर्व की हार को जीत में बदलने के लिए और कांग्रेस नगर निगम में मिशन रिपीट की रणनीति बनाएगी। हालांकि दोनों ही संगठन अपनी अपनी अपनी तैयारी आज करेंगे पर पार्टी चिन्ह पर होने वाले इस चुनाव में भितरघात की संभावनाओं को बढ़ा दिया है। एक वार्ड से एक ही पार्टी समर्थित उम्मीदवारों की संख्या अधिक होने के कारण पार्टियों को भी गंभीर मंथन की आवश्यता पड़ रही है कि कहीं टिकट आवंटन में हलकी सी भी कमी रह गई तो भितरघात न हो जाए। ऐसे में सभी समीकरणों पर दोनों दल बैठकें कर रहे हैं, ताकि जीत उनकी सुनिश्चत हो।

कांग्रेस आज बनाएगी धर्मशाला नगर निगम जीत की रणनीति

नगर निगम धर्मशाला के चुनाव के लिए कांग्रेस आज दोपहर 12 बजे बैठक कर रणनीति तैयार करेगी। पार्टी के चुनाव प्रभारी विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू, सह प्रभारी राजेश धर्माणी, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, कुलदीप कुमार, महापौर देवेंद्र जग्गी, सहित अन्य कांग्रेस नेता इस बैठक में शिरकत करेंगे। बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जाएगी। वहीं पर्यवेक्षकों से चर्चा कर आगामी रणनीति तय की जाएगी। वहीं, कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजय महाजन ने कहा पार्टी फिर से धर्मशाला में परचम लहराने के लिए सभी से चर्चा कर रणनीति बनाएगी। धर्मशाला व पालमपुर में कांग्रेस की जीत होगी।

धर्मशाला में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज दे रहे जीत के टिप्स

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप नगर निगम चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए धर्मशाला में वीरवार को बैठक कर रहे हैं। इसके अलावा चुनावी दंगल में उतरने वाले उम्मीदवारों व पर्यवेक्षकों के साथ चर्चा करेंगे। इसके बाद सात व आठ मार्च को होने वाली जनसभाओं की भी रूपरेखा तय की गई है। भाजपा 17 वार्डों में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दिनभर रणनीति बनाएगी।

chat bot
आपका साथी