विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंत्री महेंद्र सिंह दिल्ली तलब, सरवीण ने नड्डा से की मुलाकात; अनुराग से मिलने के लिए समय मांगा

By Rajesh SharmaEdited By:
Published: Sat, 22 Aug 2020 04:09 PM (IST)

Minister Sarveen Choudhary जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी जमीन खरीद मामले में आलाकमान के राडार पर आ गई है।

मंत्री महेंद्र सिंह दिल्ली तलब, सरवीण ने नड्डा से की मुलाकात; अनुराग से मिलने के लिए समय मांगा
मंत्री महेंद्र सिंह दिल्ली तलब, सरवीण ने नड्डा से की मुलाकात; अनुराग से मिलने के लिए समय मांगा

शिमला, राज्य ब्यूरो। जयराम सरकार में कैबिनेट मंत्री सरवीण चौधरी जमीन खरीद मामले में आलाकमान के राडार पर आ गई है। प्रदेश सरकार के सभी मंत्रियों पहले दिन से पीएमओ की नजर में है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रियों व उनके स्वजनों की सभी गतिविधियों भी इस दायरे में शामिल है। जयराम सरकार में नंबर दो दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का अचानक दिल्ली जाना कई तरह के सवालों को जन्म दे रहा है। सचिवालय स्थित उनके कार्यालय से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि शनिवार को जिला शिमला के तहत आने वाले ऊपरी शिमला के उनके कई कार्यक्रम निर्धारित थे। इन कार्यक्रमों को दरकिनार करके महेंद्र सिंह ठाकुर दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा आलाकमान ने महेंद्र सिंह ठाकुर को दिल्ली बुलाया है।

सरकार में एकमात्र महिला मंत्री स्वजनों द्वारा जमीन खरीद मामले के कारण कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय सिंह मनकोटिया के निशाने पर है, उन्होंने जमीन संबंधी खरीद मामले को कई तरह के सवाल उठाए हैं। उसके परिणाम स्वरूप पैदा हुई हलचल के बीच में सरवीण चौधरी दो दिन से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं।

महेंद्र सिंह के जाने का मतलब

भाजपा आलाकमान द्वारा महेंद्र सिंह ठाकुर को दिल्ली बुलाने का मतलब है। क्योंकि महेंद्र सिंह को इस सरकार में सबसे अधिक परफार्मर मंत्री के रूप में देखा जाता है। तभी मंत्रियों के विभागों में हुए फेरबदल के दौरान न तो उनके विभागों में किसी प्रकार का फेरबदल किया गया, बल्कि तोहफे के तौर पर उन्हें राजस्व विभाग का जिम्मा सौंपा गया।

नड्डा से मुलाकात, अनुराग का इंतजार

ऐसी जानकारी है कि दिल्ली में डटी सरवीण चौधरी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात करके सफाई दी है। इसके बाद सरवीण चौधरी ने केंद्रीय वित्त एव कारपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मिलने के लिए समय मांगा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।