ठगी के मास्टरमाइंड नाइजीरियन युवक ने पुलिस पूछताछ में किया अहम खुलासा Kangra News

Palampur Fraud Case ठगी का मास्टरमाइंड नाइजीरियन अकेला ही देशभर में जालसाजी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस पूछताछ में नाइजीरियन 35 वर्षीय प्रिंस ने यह बात स्वीकार की है। हालांकि उसने पुलिस को यह भी बताया कि जालसाजी के नेटवर्क को वह खुद ही चला रहा था

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Tue, 10 Nov 2020 12:43 PM (IST) Updated:Tue, 10 Nov 2020 12:43 PM (IST)
ठगी के मास्टरमाइंड नाइजीरियन युवक ने पुलिस पूछताछ में किया अहम खुलासा Kangra News
ठगी का मास्टरमाइंड नाइजीरियन अकेला ही देशभर में जालसाजी का नेटवर्क चला रहा था।

पालमपुर, जेएनएन। ठगी का मास्टरमाइंड नाइजीरियन अकेला ही देशभर में जालसाजी का नेटवर्क चला रहा था। पुलिस पूछताछ में नाइजीरियन 35 वर्षीय प्रिंस ने यह बात स्वीकार की है। हालांकि उसने पुलिस को यह भी बताया कि जालसाजी के नेटवर्क को वह खुद ही चला रहा था, इसमें अन्य लोग उसके साथी नहीं हैं। पुलिस ठगी के मास्टरमाइंड नाइजीरियन के लिंक को तलाशने में जुटी है कि अाखिरकार उसका संपर्क कहां-कहां हैं अौर किन लोगों के साथ मिलकर वह जालसाजी का धंधा चला रहा था। पुलिस को दिए गए बयानों में अारोपित पुलिस को गुमराह भी कर सकता है, इस लिए बयानों की तस्दीक की जा रही है, ताकि कोई बिंदू न छूटे।

साइबर क्राइम को लेकर अारोपितों की धरपकड़ जारी

अक्‍टूबर 2019 में साइबर क्राइम के तहत 48 लाख रुपये की ठगी मामले में आरोपितों की धरपकड़ जारी है। इसमें पुलिस ने पहले मणिपुर निवासी 43 वर्षीय राेजाम लियाना को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी, आरोपित पुलिस रिमांड में है और पुलिस को ठगी के मामले में नाइजीरियन नागरिक के शामिल होने की बात बताई थी। जिस निशानदेही पर पुलिस ने नाइजीरिया के नागरिक प्रिंस (35) को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

नाइजीरियन ऐसे करता था जालसाजी

गिरफ्तार नाइजीरियन नागरिक फर्जी बैंक खाते में ठगी के शिकार लोगों के पैसे मंगवाता था और इन पैसों पर ऐश करता था। नाइजीरियन अपने संपर्क में आए लोगों के बैंक खातों को खरीदता था और उनका प्रयोग ठगी के शिकार लोगों से पैसे मंगवाने के लिए करता था।

यह है मामला

उपमंडल पालमपुर की सिद्धपुर पंचायत निवासी महिला ठगी की शिकार हाेने के बाद पुलिस की शरण में गई थी। लेकिन एक वर्ष तक पुलिस काे काेई सुराग नहीं मिल पाया, इसमें लगातार पुलिस राडार में रहे आराेपित मणिपुर के आइजाेल में कुलीकाेड गांव निवासी 43 वर्षीय राेजाम लियाना काे पहली नवंबर काे किशनगढ़ दिल्ली से हिरासत में लिया गया।

पुलिस कर रही पड़ताल

डीएसपी पालमपुर अमित कुमार ने कहा अारोपित नाइजीरीयन से पूछताछ जारी है। अभी तक उसने बताया है कि वह अकेला ही इस जालसाजी के नेटवर्क को चला रहा था, पुलिस सभी बिंदुओँ पर पड़ताल कर ही है।

chat bot
आपका साथी